Move to Jagran APP

Jharkhand Weather: ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत, 5 डिग्री तक और गिरेगा न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवा और मौसम साफ रहने से तीन दिनों में लगभग पांच डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की उम्मीद है। हालांकि 24 जनवरी के बाद से लोगों को ठंड से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी।

By Vikram GiriEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 08:46 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 08:46 AM (IST)
Jharkhand Weather: ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत, 5 डिग्री तक और गिरेगा न्यूनतम तापमान
ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत, 5 डिग्री तक और गिरेगा न्यूनतम तापमान। जागरण

रांची, जासं । रांची समेत आसपास के इलाकों में सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला। हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम पूरी तरह से साफ हो गया। सुबह सात बजे के करीब पूरी तरह से धूप खिली हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवा और मौसम साफ रहने से तीन दिनों में लगभग पांच डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की उम्मीद है। हालांकि 24 जनवरी के बाद से लोगों को ठंड से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। वहीं झारखंड में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर में 29.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान  गिरिडीह में 08.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि हिमालय के भाग में एक नया पश्चिमी विक्षोभ तैयार हो रहा है।

इसका झारखंड में भी देखने को मिलेगा। इससे 24 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। राज्य में कोडरमा, बोकारो, धनबाद, लातेहार, लोहरदगा, रांची, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम में औसत न्यूनतम तापमान 09-10 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया गया। इसके अलावा अन्य जिलों में औसत न्यूनतम तापमान 07-08 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया गया है।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची        25.6            09.8

जमशेदपुर    28.7            11.2

मेदिनीनगर    27.9            09.5

कांके(एग्रो)    24.5            09.3

गिरिडीह        24.6            08.2

पाकुर        24.2            12.1

दुमका        26.3            09.2


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.