Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के इन जिलों में आज से बदलेगा मौसम, तीन दिनों तक बारिश के आसार

राज्य के कई जिलों में मंगलवार की शाम से मौसम का मिजाज बदल सकता है। आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि मौसम आज से 18 फरवरी तक बदला हुआ रहेगा।

By Vikram GiriEdited By: Published: Tue, 16 Feb 2021 08:15 AM (IST)Updated: Tue, 16 Feb 2021 08:22 AM (IST)
झारखंड के इन जिलों में आज से बदलेगा मौसम, तीन दिनों तक बारिश के आसार। जागरण

रांची, जासं। राज्य के कई जिलों में मंगलवार की शाम से मौसम का मिजाज बदल सकता है। आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी रांची समेत कई जिलों का मौसम आज से 18 फरवरी तक बदला हुआ रह सकता है। आज शाम के बाद रांची, गुमला, हजारीबाग, बोकारो, खूंटी, रामगढ़ के साथ ही राज्य के पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश और गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है।

loksabha election banner

वहीं 17 फरवरी को राज्य के मध्य, पश्चिमी और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात हो सकती है। वहीं 18 फरवरी को भी कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही कही-कही हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। हालांकि राज्य के कुछ हिस्सों में 19 फरवरी को भी आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, मगर बारिश नहीं होगी। इसके बाद से मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। जबकि अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर का 31.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बोकारो का 11.1 डिग्री रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची        29.2                12.8

जमशेदपुर      31.8                14.8

मेदिनीनगर      30.7                12.2

कांके         28.7                11.5


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.