Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Forecast: 19 से फिर करवट लेगा मौसम, राज्य के इन जिलों में होगी बारिश

सोमवार की सुबह राजधानी रांची का मौसम साफ रहा। सुबह 630 बजे तक धूप निकल गई। इस दौरान दो दिनों तक हुई बारिश के बाद धूप खिलने से लोगों को हल्की ठंड का भी एहसास हुआ। हालांकि दिन चढ़ने के साथ-साथ तापमान बढ़ेगा।

By Vikram GiriEdited By: Published: Mon, 15 Mar 2021 08:25 AM (IST)Updated: Mon, 15 Mar 2021 09:17 AM (IST)
Jharkhand Weather Forecast: 19 से फिर करवट लेगा मौसम, राज्य के इन जिलों में होगी बारिश
19 से फिर करवट लेगा मौसम, राज्य के इन जिलों में होगी बारिश। जागरण

रांची, जासं । सोमवार की सुबह राजधानी रांची का मौसम साफ रहा। सुबह 6:30 बजे तक धूप निकल गई। इस दौरान दो दिनों तक हुई बारिश के बाद धूप खिलने से लोगों को हल्की ठंड का भी एहसास हुआ। हालांकि दिन चढ़ने के साथ-साथ तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज रांची के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

loksabha election banner

मार्च के दूसरे सप्ताह में रांची का यह अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 8.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। हालांकि विभाग के अनुसार 19 तारीख से मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है। 19 से आंशिक रूप से बादल गरज के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने इसके लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में सबसे ज्यादा गर्मी राज्य के दक्षिणी जिलों में पड़ेगी। पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां और सिमडेगा अधिकतम तापमान 36 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास जा सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश दर्ज की गई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश तोरपा में 24 मिमी दर्ज की है। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान मेदिनीनगर में 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वही सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहर             अधिकतम तापमान       न्यूनतम तापमान

रांची                      30.8/15.0

जमशेदपुर            33.0/17.2

मेदिनीनगर           34.5/15.9


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.