Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Forecast: आज से तीन दिनों में 4 डिग्री बढ़ेगा रांची का तापमान, जाने अपने शहर का हाल

Jharkhand Weather Forecast गुरूवार की सुबह मौसम सामान्य रूप से साफ रहा। सुबह सात बजे तक धूप निकल गयी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार तक राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Thu, 11 Feb 2021 08:15 AM (IST)Updated: Thu, 11 Feb 2021 08:15 AM (IST)
Jharkhand Weather Forecast: आज से तीन दिनों में 4 डिग्री बढ़ेगा रांची का तापमान, जाने अपने शहर का हाल
आज से तीन दिनों में 4 डिग्री बढ़ेगा रांची का तापमान। जागरण

रांची, जासं। Jharkhand News, Jharkhand Weather Forecast गुरूवार की सुबह मौसम सामान्य रूप से साफ रहा। सुबह सात बजे तक धूप निकल गयी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार तक राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं आज से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि संभव है। हालांकि 16 फरवरी को एक बाऱ फिर से मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के एक्सटेंडेड मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 16 फऱवरी को राजधानी रांची समेत राज्य के कुछ इलाकों में मध्य दर्जे के बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

loksabha election banner

वर्तमान में एक चक्रवातीय क्षेत्र हरियाणा और आसपास के राज्यों में समुद्र तल से 0.9 किमी उपर बन रहा है। हालांकि इसका असर अभी झारखंड पर पड़ने की संभावना है। पिछले 24घंटों के दौरान राजधानी रांची में अधिकतम सापेक्षिक आद्रता 65 प्रतिशत रिकार्ड की गयी। वहीं न्यूनतम सापेक्षिक आद्रता 25प्रतिशत रिकार्ड की गयी। राज्य में सबसे अधिक सापेक्षिक आद्रता जमशेदपुर में 86 प्रतिशत रिकार्ड की गयी। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। चाइबासा में कुछ-कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति बनी। हालांकि राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान भी चाइबासा का ही रिकार्ड किया गया। चाइबासा का अधिकतम तापमान 31.4डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान कांके का 09.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर            अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची            28.6                10.6

जमशेदपुर        30.2                11.7

मेदिनीनगर        29.4                09.3

कांके            27.1                09.2


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.