Move to Jagran APP

Weather Forecast Today: झारखंड के इन इलाकों में हुई बारिश, फुहारों से मौसम खुशनुमा; जानिए अपने शहर का हाल

Jharkhand Weather Update झारखंड के कई जिलों में सुबह से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। शुक्रवार की शाम मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ रांची समेत कई जिलों में रिमझिम फुहारें बरसीं। तेज हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। आज भी कई इलाकों में बारिश होगी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 06:39 AM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 08:06 PM (IST)
Weather Forecast Today: झारखंड के इन इलाकों में हुई बारिश, फुहारों से मौसम खुशनुमा; जानिए अपने शहर का हाल
Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में सुबह से मौसम खुशनुमा बना हुआ है।

रांची, जासं। Jharkhand Weather Update झारखंड के अधिकतर जिलों में शनिवार की सुबह से आसमान में आंशिक बादल दिख रहे हैं। कल हुई बारिश के कारण सुबह का मौसम खुशनुमा बना हुआ है। शुक्रवार की शाम मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ राजधानी रांची समेत कई जिलों में रिमझिम बारिश हुई। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

loksabha election banner

रांची में शाम चार बजे से रात 8.30 बजे तक 10 मिमी बारिश हुई। इस बीच मौसम विभाग ने रांची के लिए दो बार वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया। रांची के अलावा मौसम विभाग ने खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, धनबाद और बोकारो के लिये चेतावनी जारी की। आज दोपहर बाद फिर बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पश्चिमी विक्षोब का असर देखने को मिल रहा है। साथ ही उत्तर प्रदेश के साथ बिहार से सटे एक कम दवाब का चक्रवातीय क्षेत्र बन हुआ है। इसके कारण रांची, संताल के देवघर, धनबाद, ,दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुर, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सायकेला-खरसांवा और सिमडेगा में अगले दो दिनों तक वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश सिमडेगा के कोलेबिरा में हुई। यहां 22.3 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान मेदिनीनगर में 42 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान चाइबासा में 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

  • रांची        37.0                23.3
  • जमशेदपुर    34.4                24.4
  • मेदिनीनगर    40.0                25.2

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.