Move to Jagran APP

Weather News: झारखंड के 14 जिलों में आज पड़ेंगे ओले- वज्रपात का ALERT...

Jharkhand Weather News in Hindi मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची के साथ ही झारखंड के रामगढ़ हजारीबाग बोकारो गुमला और खुंटी जिले और राज्य के दक्षिणी और उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 18 Feb 2021 07:32 AM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2021 06:15 AM (IST)
Weather News: झारखंड के 14 जिलों में आज पड़ेंगे ओले- वज्रपात का ALERT...
Jharkhand Weather News in Hindi: आज मौसम विभाग ने राज्य में यलो अलर्ट जारी किया है।

रांची, जासं। Jharkhand Weather News in Hindi, Weather Today गुरुवार की सुबह सामान्य रूप से मौसम साफ रहा। रांची समेत आसपास के इलाकों में सुबह कनकनी में भी कमी महसूस की गयी। हालांकि मौसम विभाग ने आज के लिए भी राज्य में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला और खुंटी के साथ राज्य के दक्षिणी और उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना है। ओलावृष्टि के लिए मौसम विभाग ने विशेषकर चतरा, पलामू, हजारीबाग, लोहरदगा, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के लिए अलर्ट जारी किया है। 

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार के बाद मौसम में सुधार होने की संभावना है। इसके साथ ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी जारी रहेगी। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की गयी। इसके साथ ही लोगों को तेज हवा का भी सामना करना पड़ा। इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश लोहरदगा के कुरू में रिकार्ड की गयी। वहां 6.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी। इस दौरान राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाइबासा का 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान मेदिनीनगर में 14.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। 

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

  • रांची        24.2                15.2
  • जमशेदपुर    22.8                18.2
  • मेदिनीनगर    28.8                14.8

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.