Move to Jagran APP

Weather Forecast: कल से और बढ़ेगी कनकनी, 27-28 जनवरी को बारिश; जानें मौसम पूर्वानुमान

Jharkhand Weather News Update मौसम विभाग के अनुसार 26 जनवरी की रात से रांची समेत आसपास के इलाकों में हल्का बादल देखने को मिल सकता है। 27-28 जनवरी को राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 07:28 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 01:50 AM (IST)
Weather Forecast: कल से और बढ़ेगी कनकनी, 27-28 जनवरी को बारिश; जानें मौसम पूर्वानुमान
Jharkhand Weather News Update 27-28 जनवरी को राज्य में कई स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।

रांची, जासं। Jharkhand Weather News Update शनिवार को रांची समेत आसपास के इलाकों में सुबह से ही आसमान साफ रहा। सुबह सात बजे के करीब पूरी तरह से धूप खिली गई। पछुआ हवा के कारण सुबह लोगों के कनकनी महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से लोगों ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं 27 जनवरी से एक बार फिर से मौसम करवट ले सकती है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 26 जनवरी की रात से रांची समेत आसपास के इलाकों में हल्का बादल देखने को मिल सकता है।

loksabha election banner

27-28 जनवरी को राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। राज्य में चल रही पछुआ हवा के कारण कनकनी में फिर से एक से जो दिनों के लिए इजाफा होगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। वहीं झारखंड में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाइबासा में 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान  गिरिडीह में 06.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि हिमालय के भाग में एक नया पश्चिमी विक्षोब तैयार हो रहा है। इसका झारखंड में भी देखने को मिलेगा। इससे 24 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। राज्य में पलामू, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद और जामताड़ा में औसत न्यूनतम तापमान 07-08 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं बाकि अन्य जिलों का औसत न्यूनतम तापमान 09-10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

  • रांची        25.7            08.8
  • जमशेदपुर    27.2            09.6
  • मेदिनीनगर    27.6            08.1
  • कांके(एग्रो)    24.7            08.4
  • गिरिडीह        24.4            06.6
  • पाकुर        24.8            10.4
  • दुमका        26.7            09.8

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.