Move to Jagran APP

Weather Update: झारखंड में 20 JAN के बाद ठंड से राहत, रांची-धनबाद-जमशेदपुर में सता रही सर्दी; जानें अपने इलाके का हाल

Weather Forecast Report Today मौसम विभाग के अनुसार राज्य के राज्य के दक्षिणी भाग जैसे पूर्वी सिंहभूम सरायकेला-खरसांवा पश्चिमी सिंहभूम सिमडेगा खूंटी गुमला में न्यूनमत तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है। शेष सभी जिलों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 06:54 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 08:05 PM (IST)
Weather Update: झारखंड में 20 JAN के बाद ठंड से राहत, रांची-धनबाद-जमशेदपुर में सता रही सर्दी; जानें अपने इलाके का हाल
Weather Forecast Report Today राज्य में सबसे ज्यादा ठंड रांची में रही।

रांची, जासं। Weather Forecast Report Today, , Jharkhand Weather News Update रविवार की सुबह रांची समेत आसपास के इलाके में हल्का कोहरा छाया रहा। हल्की पछुआ हवा के कारण कनकनी काफी बढ़ी रही। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकल गयी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राज्य में सबसे ज्यादा ठंड रांची में रही। यहां का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री रिकार्ड किया गया।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि अब रांची के लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। 20 जनवरी तक रांची समेत आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वर्तमान में रांची का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के राज्य के दक्षिणी भाग जैसे पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, गुमला में न्यूनमत तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है।

झारखंड के शेष सभी जिलों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही उत्तरपश्चिमी जिलों में एक से दो स्थानों पर शीतलहर जैसी स्थिति भी बनती दिख रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान रांची समेत राज्य का मौसम शुष्क रहा है। वहीं किसी प्रकार के सिनौप्टिक फीचर का असर राज्य के मौसम पर देखने को नहीं मिल रहा है। इस दौरान राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा का 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

शहर            अधिकतम तापमान            न्यूनतम तापमान

  • रांची            23.4                06.3
  • जमशेदपुर        23.8                11.0
  • मेदिनीनगर        21.8                06.8
  • कांके            21.6                07.8

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.