Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Forecast: अगले दो दिन में 3 डिग्री तक ओर चढ़ेगा पारा, जाने अपने शहर का हाल

शुक्रवार को सुबह से ही राजधानी रांची में तेज धूप खिली हुई है। हवा नहीं चलने और नमी का स्तर 50 प्रतिशत से कम होने के कारण धूप में गर्मी महसूस हो रही है। रांची में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 08:12 AM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 08:12 AM (IST)
Jharkhand Weather Forecast: अगले दो दिन में 3 डिग्री तक ओर चढ़ेगा पारा, जाने अपने शहर का हाल
Jharkhand Weather Forecast: अगले दो दिन में 3 डिग्री तक ओर चढ़ेगा पारा। जागरण

रांची, जासं । शुक्रवार को सुबह से ही राजधानी रांची में तेज धूप खिली हुई है। हवा नहीं चलने और नमी का स्तर 50 प्रतिशत से कम होने के कारण धूप में गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। वहीं अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इस सप्ताह में मौसम में कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटों के दौरान रांची में न्यूनतम सापेक्षिक आद्रता 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड की गयी। वहीं अधिकतम सापेक्षिक आद्रता 59 प्रतिशत दर्ज की गयी। हवा में नमी की कमी की वजह से लोगों को दोपहर में गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

loksabha election banner

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि शुक्रवार को राज्य में बोकारो का न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं रांची, लोहदगा, कोडरमा और देवघर में न्यूनतम तापमान 17-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगी। राज्य के अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस के बीच में रिकार्ड किया जा सकता है।  उन्होंने बताया कि अगले राजधानी रांची के अलावा अन्य जिलों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना अगले तीन दिनों तक नहीं है। उसके बाद तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान रा्ज्य में सामान्य रूप से मौसम शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर का 37.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बोकारो का 13.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची                     33.4                16.7

जमशेदपुर             37.0                15.0

मेदिनीनगर            36.2                14.5


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.