Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के कई जिलों में आज 40 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, यलो अलर्ट जारी

गुरूवार को राजधानी रांची समेत आसपास के इलाके में मौसम सामान्य रूप से साफ है। सुबह हल्की हवा के साथ तेज धूप निकली है। आद्रता का स्तर राजधानी में सामान्य होने से लोगों को उमस का एहसास नहीं हो रहा है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Thu, 18 Mar 2021 07:30 AM (IST)Updated: Thu, 18 Mar 2021 08:00 AM (IST)
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के कई जिलों में आज 40 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, यलो अलर्ट जारी
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के कई जिलों में आज 40 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान। जागरण

रांची, जासं । गुरूवार को राजधानी रांची समेत आसपास के इलाके में मौसम सामान्य रूप से साफ है। सुबह हल्की हवा के साथ तेज धूप निकली है। आद्रता का स्तर राजधानी में सामान्य होने से लोगों को उमस का एहसास नहीं हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य में सबसे ज्यादा गर्मी गढ़वा और लातेहार में पड़ने की संभावना है। यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार कल शाम में बाद राजधानी के मौसम में बदलाव आने की संभावना है। शुक्रवार की शाम से राज्य के कई जिलों में हल्के बादल देखे जा सकते हैं। वहीं 20 मार्च को पलामू, गढ़वा, चतरा,  लातेहार, कोडरमा, लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। इसे लेकर विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि इस दौरान इन जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा परिवर्तन की संभावना नहीं है।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान मेदिनीनगर में 36.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बोकारो में 17.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर            अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची            33.5                17.7

जमशेदपुर         36.7                19.0

मेदिनीनगर         36.9                17.5


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.