Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Forecast: अगले पांच दिनों तक बढ़ेगी गर्मी, 39 डिग्री तक पहुंचेगा रांची का तापमान

रांची में मौसम सुबह से मुख्य रूप से साफ है। आसमान में बीच-बीच में हल्के बादल देखे जा सकते हैं। मगर आज से राजधानी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगातार पांच दिनों तक वृद्धि जारी रहेगी। पांच दिनों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आसपास तक पहुंच सकता है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Mon, 22 Mar 2021 08:30 AM (IST)Updated: Mon, 22 Mar 2021 08:30 AM (IST)
Jharkhand Weather Forecast: अगले पांच दिनों तक बढ़ेगी गर्मी, 39 डिग्री तक पहुंचेगा रांची का तापमान
Jharkhand Weather Forecast: अगले पांच दिनों तक बढ़ेगी गर्मी, 39 डिग्री तक पहुंचेगा रांची का तापमान। जागरण

रांची, जासं । सोमवार को रांची में मौसम सुबह से मुख्य रूप से साफ है। आसमान में बीच-बीच में हल्के बादल देखे जा सकते हैं। मगर आज से राजधानी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगातार पांच दिनों तक वृद्धि जारी रहेगी। पांच दिनों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आसपास तक पहुंच सकता है। वहीं, राज्य के दक्षिणी जिलों में भी गर्मी बढ़ने की संभावना है। हालांकि मध्य प्रदेश के उपर एक कम दवाब का क्षेत्र बन रहा है। जिसका असर झारखंड पर 24 मार्च तक दिख सकता है। मगर इससे गर्मी में फर्क नहीं पड़ेगा।

loksabha election banner

वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। गढ़वा, लातेहार, पलामू, गुमला और चतरा में मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर में 37.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची में 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान

रांची                     33.4                18.7

जमशेदपुर             37.7                21.0

मेदिनीनगर            36.0                19.7


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.