Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Alert: झारखंड के इन जिलों में बढ़ा तापमान, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

Jharkhand Weather Alert Today तेज धूप से दिन की शुरुआत हुई है। कई जिलों में आज का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सभी जिलों में अब धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 08:59 AM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 09:04 AM (IST)
Jharkhand Weather Alert: झारखंड के इन जिलों में बढ़ा तापमान, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल
Jharkhand Weather Alert Today सभी जिलों में अब धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।

रांची, जासं। Jharkhand Weather Alert Today शनिवार की सुबह राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में सामान्य रूप से मौसम साफ है। सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में किसी प्रकार के सिनॉप्टिक फीचर का असर नहीं होने से कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रूप से साफ बना रहेगा। इस वर्ष गर्मी जल्दी शुरू हो गई है। वर्तमान में राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है, जो सामान्य से 4.7 डिग्री ज्यादा है। वहीं सभी जिलों में अब धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सिमडेगा, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, कोडरमा, धनबाद, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस तक रिकाॅर्ड किया जा सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर का 37 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान बोकारो में 15.1 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची        31.4                14.1

जमशेदपुर    34.4                15.3

मेदिनीनगर    34.4                12.8


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.