Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में होगी बारिश, वज्रपात की भी संभावना; जानें मौसम का हाल

Jharkhand Weather Update Weather Alert माॅनसून की ऐसी स्थिति राज्य में अगले तीन दिनों तक बनी रह सकती है। वर्तमान में केवल दक्षिण पूर्वी हवाओं का जोर है। इसके कारण ही राज्य के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकाॅर्ड की गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 13 Jul 2021 08:17 AM (IST)Updated: Tue, 13 Jul 2021 08:21 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में होगी बारिश, वज्रपात की भी संभावना; जानें मौसम का हाल
Jharkhand Weather Update, Weather Alert माॅनसून की ऐसी स्थिति राज्य में अगले तीन दिनों तक बनी रह सकती है।

रांची, जासं। मंगलवार की सुबह राजधानी रांची में काले बादल दिख रहे हैं। इसके साथ ही 12 किमी की रफ्तार से दक्षिण-पूर्व की तरफ से हवा चल रही है। सुबह आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत है। दिन में रांची समेत आसपास के इलाकों में एक से दो बार हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं राज्य के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही वज्रपात और मेघ गर्जन की भी संभावना है।

loksabha election banner

आज माॅनसून के सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज में कहीं-कहीं वज्रपात और मेघ गर्जन की संभावना है। इसे देखते हुए विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य में मंगलवार को भी माॅनसून के कमजोर रहने की संभावना है। माॅनसून की ऐसी स्थिति राज्य में अगले तीन दिनों तक बनी रह सकती है।

अभिषेक आनंद ने बताया कि एक कम दबाव का क्षेत्र पश्चिमी मध्य और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के पास बना हुआ है। यह चक्रवातीय रूप ले रहा है। हालांकि इसका असर राज्य के मौसम पर नहीं दिख रहा है। वर्तमान में केवल दक्षिण पूर्वी हवाओं का जोर है। इसके कारण ही राज्य के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकाॅर्ड की गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में माॅनसून की स्थिति कमजोर रही।

राज्य के कुछ जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकाॅर्ड की गई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश जमशेदपुर में 51 मिमी रिकाॅर्ड की गई। वहीं राजधानी रांची में केवल तीन एमएम बारिश हुई। हालांकि राजधानी रांची में आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत तक रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा में 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची में 23 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान

रांची        30.4            23.0

जमशेदपुर    33.0            26.2

मेदिनीनगर    33.7            25.7


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.