Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Alert: रांची में आज सुबह से बारिश, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

Jharkhand Weather Alert Hindi News शनिवार को झारखंड के दक्षिणी और मध्यम हिस्से रांची रामगढ़ हजारीबाग बोकारो खूंटी पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में दिन में बारिश होने की संभावना है। रात के तापमान में अगले दो दिनों तक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 13 Nov 2021 07:54 AM (IST)Updated: Sat, 13 Nov 2021 08:51 AM (IST)
Jharkhand Weather Alert: रांची में आज सुबह से बारिश, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल
Jharkhand Weather Alert, Hindi News रात के तापमान में अगले दो दिनों तक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

रांची, जासं। राजधानी रांची में शनिवार की सुबह छह बजे से बारिश शुरू हो गई। इस दौरान शहर का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि आर्द्रता का स्तर 96 प्रतिशत तक था। मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर आसमान में मध्यम दर्जे के बादल छाए रहेंगे। दिन में एक से दो बार हल्के गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

loksabha election banner

इस दौरान रात के तापमान में अगले दो दिनों तक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। शनिवार को रांची का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंचने की संभावना है। दोपहर से रात तक हल्की हवा चलने की भी संभावना है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का चक्रवाती क्षेत्र अब आंध्र प्रदेश के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के रूप में बना हुआ है। इसका टर्फ लाइन आसपास के राज्यों तक फैला हुआ देखने को मिल रहा है।

इसके कारण राज्य में अगले तीन दिनों तक लगातार बारिश के साथ मेघ गर्जन की भी संभावना है। शनिवार को राज्य के दक्षिणी और मध्यम हिस्से रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, और सरायकेला-खरसावां में दिन में बारिश होने की संभावना है। राज्य में पोस्ट मानसून बारिश की स्थिति बेहतर है। राज्य में मानसून के जाने के बाद 39 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है।

राज्य में सबसे ज्यादा बारिश पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से 185 प्रतिशत ज्यादा दर्ज किया गया। जबकि राज्य में मानसून के जाने के बाद सबसे कम बारिश पाकुड़ में 47 प्रतिशत अपेक्षित से कम वर्षापात दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान पाकुड़ में 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान मेदिनीनगर में 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.