Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Alert: अगले दो-तीन घंटे में झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश, विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में अगले दो-तीन घंटे के भीतर हल्के दर्जे के मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए जानकारी दी। विभाग के मुताबिक अलगे दो से तीन घंटे में बारिश होने वाली है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Thu, 13 May 2021 07:23 AM (IST)Updated: Thu, 13 May 2021 07:24 AM (IST)
Jharkhand Weather Alert: अगले दो-तीन घंटे में झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश, विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
Jharkhand Weather Alert: अगले दो-तीन घंटे में झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश। जागरण

रांची, जासं । झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में अगले दो-तीन घंटे के भीतर हल्के दर्जे के मेघ गर्जन के साथ बारिश होने वाली है। आज सुबह सात बजे मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए इसकी जानकारी दी। मौसम विभाग के मुताबिक रांची, बोकारो, धनबाद, चतरा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही इस दौरान मेघ गर्जन तथा वज्रपात होने की भी प्रबल संभावना है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान बिजली के खंभों से दूर रहें। पेड़ के नीचें ना खड़े हों। साथ ही किसान अपने खेतों में ना जाएं। वे मौसम के सामान्य होने का इंतजार करें।

loksabha election banner

इधर, राजधानी रांची समेत कई जिलों में सुबह छह बजे से ही बारिश शुरू हो गई। आज सुबह धूप के दर्शन भी नहीं हुए। मौसम विभाग के द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि पश्चिमी विक्षोब का एक टर्फ लाइन पूरे उत्तर भारत में सक्रिय है। इसका विस्तार हिमालय की तराई वाले इलाके से लेकर पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड से होते हुए सिक्किम देखने को मिल रहा है। इस कम दबाव के क्षेत्र का असर राज्य में आज और आंशिक रूप से कल देखने को मिल सकता है।

इससे पहले पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की गई। यहां सबसे ज्यादा बारिश धनबाद के मैथन में 37.8 मिमी रिकार्ड की गयी। इसके साथ ही राजमहल में 20.4मिमी, महेशपुर में 11.4 मिमी, मोहनपुर में 9.8 मिमी, चांडिल में 9.4 मिमी, और बोकारो में 4.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी। इसके अलावे राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश हुई। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान मेदिनीनगर में 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान राजधानी रांची में 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान

रांची                        35.0            20.1

जमशेदपुर                36.1            22.6

मेदिनीनगर               36.8            23.9


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.