Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: न्‍यूनतम तापमान में और आएगी गिरावट, रात में बढ़ेगी ठंड

Jharkhand Weather Alert News शुक्रवार की रात से कोहरा और धुंध थोड़ा गहरा होगा। इसका असर शनिवार की सुबह भी देखने को मिलेगा। मगर दिन में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने की संभावना है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 03 Dec 2020 07:38 AM (IST)Updated: Thu, 03 Dec 2020 07:42 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: न्‍यूनतम तापमान में और आएगी गिरावट, रात में बढ़ेगी ठंड
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर झारखंड में दिख रहा है।

रांची, जासं। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी और तेज शीत लहर का असर झारखंड पर भी पड़ेगा। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और कमी आएगी और रात में ठंड बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बन रहा है। वहीं एक दूसरा कम दबाव का क्षेत्र उत्तर प्रदेश के ऊपर बन रहा है। हालांकि इसका असर अभी झारखंड पर पड़ता नहीं दिख रहा है।

loksabha election banner

वहीं शुक्रवार से रांची के मौसम में थोड़ा बदलाव होने की संभावना है। शुक्रवार की रात से कोहरा और धुंध थोड़ा गहरा होगा। इसका असर शनिवार की सुबह भी देखने को मिलेगा। मगर दिन में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में किसी प्रकार का साइनेप्टिक फीचर बनता हुआ नहीं दिख रहा है। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान और सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में रिकाॅर्ड किया गया।

यहां का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रहा। राज्य के कई जिलों में शीत गिरने से ठंड में इजाफा हुआ है। वहीं रांची का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। जबकि जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। डालटनगंज का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.