Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Alert: 15 मई तक रांची सहित कई जिलों में रोज होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने रांची में 15 मई तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है। इसके साथ ही यलो अलर्ट जारी किया है। आज रांची समेत आसपास के इलाकों में 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Wed, 12 May 2021 07:27 AM (IST)Updated: Wed, 12 May 2021 07:28 AM (IST)
Jharkhand Weather Alert: 15 मई तक रांची सहित कई जिलों में रोज होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
Jharkhand Weather Alert: 15 मई तक रांची सहित कई जिलों में रोज होगी बारिश। जागरण

रांची, जासं । मौसम विभाग ने रांची में 15 मई तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है। इसके साथ ही पूरे जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। आज राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोब का एक टर्फ लाइन पूरे उत्तर भारत में सक्रिय है। इसका विस्तार हिमालय की तराई वाले इलाके से लेकर पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड से होते हुए बंगाल तक है। राज्य में इसका असर 13 मई तक देखने को मिल सकता है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि रांची. बोकारो, रामगढ़, गुमला, हजारीबाग, खुंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, और सरायकेला-खरसावां में दिन में एक से दो बार वज्रपात की संभावना है। मंगलवार को भी मौसम विभाग के द्वारा दिन कई बार वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया। वहीं पिछले 24घंटों के दौरान राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश ज्यादा बारिश जमशेदपुर में 14.2 मिमी रिकार्ड की गयी। राजधानी रांची के बाहरी हिस्सों में भी मंगलवार को हल्की बारिश हुई। वहीं राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर में 37.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची का 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची        32.2                22.4

जमशेदपुर    34.1                23.8

मेदिनीनगर    36.1                24.5


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.