Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Alert: झारखंड के इन जिलों में बढ़ेगी गर्मी, जानें होली में कैसा रहेगा मौसम

Jharkhand Weather Alert Mausam Kaisa Rahega मौसम विभाग ने अगले पंद्रह दिनों का रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि राज्य में गर्मी बढ़ेगी। वहीं अगले महीने के दूसरे सप्ताह में राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे के बारिश की संभावना है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 26 Mar 2021 09:23 AM (IST)Updated: Fri, 26 Mar 2021 10:37 AM (IST)
Jharkhand Weather Alert: झारखंड के इन जिलों में बढ़ेगी गर्मी, जानें होली में कैसा रहेगा मौसम
Jharkhand Weather Alert, Mausam Kaisa Rahega मौसम विभाग ने अगले पंद्रह दिनों का रिपोर्ट जारी किया है।

रांची, जासं। Jharkhand Weather Alert, Mausam Kaisa Rahega शुक्रवार को राजधानी रांची का मौसम सुबह से मुख्य रूप से साफ है। तेज धूप और हल्की हवा के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। मगर मौसम विभाग के अनुसार लोगों को दिन में तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। आज राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं राज्य के दूसरे जिलों में भी आज तेज गर्मी पड़ने की संभावना है।

loksabha election banner

विभाग के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार आज सबसे ज्यादा गर्मी राज्य के दक्षिणी जिलों में पड़ेगी। हालांकि, होली के दौरान 28 और 29 मार्च को रांची में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इससे शहर के अधिकतम या न्यूनतम तापमान में बदलाव होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के द्वारा जारी अगले पंद्रह दिनों के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि 26 मार्च से 01 अप्रैल तक राज्य में मुख्य रूप से मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है।

वहीं अगले महीने के दूसरे सप्ताह में राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान राज्य में तेज गर्मी पड़ेगी। पहले सप्ताह राज्य का औसत तापमान 34-41 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया जा सकता है। वहीं दूसरे सप्ताह में औसत तापमान 35-43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम मुख्य रूप से साफ रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर में 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वहीं राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान मेदिनीनगर में 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची        34.1                20.4

जमशेदपुर    37.9                22.0

मेदिनीनगर    37.7                18.7


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.