Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Alert: झारखंड के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, जानें अपने शहर का हाल

रांची में गुरूवार को सुबह से घने बादल छाए हुए हैं। साथ ही रह-रहकर हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Thu, 17 Jun 2021 07:32 AM (IST)Updated: Thu, 17 Jun 2021 07:34 AM (IST)
Jharkhand Weather Alert: झारखंड के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, जानें अपने शहर का हाल
Jharkhand Weather Alert: झारखंड के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश। जागरण

रांची, जासं । राजधानी रांची में गुरूवार को सुबह से घने बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही रह-रहकर हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। शहर के अधिकमत और न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वहीं मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि आज राज्य में कोडरमा, चतरा, गढ़वा, धनबाद, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में भारी बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी प्रतिघंटा के रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है।

loksabha election banner

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि वर्तमान में पूूरे राज्य में सामान्य रूप से मानसून सक्रिय है। इसके कारण लगभग हर जिले में बारिश देखने को मिल रहा है। साथ ही, गंगा के मैदानी भाग और पश्चिमी बंगाल और बंगलादेश के सीमा पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका असर भी राज्य में देखने को मिल रहा है। एक जून से लेकर 15 जून तक राज्य में सामान्य रूप से 71.4 मिमी बारिश होने की संभावना रहती है। जबकि इस वर्ष सामान्य से 81मिमी ज्यादा 129 मिमी बारिश रिकार्ड किया है। इस दौरान राज्य में सबसे ज्यादा बारिश जामताड़ा में 227 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा बारिश मेदिनीनगर में 101 मिमी रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकार्ड किया गया।

शहर      अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान

रांची            25.1                      22.2

जमशेदपुर    26.5                      23.4

मेदिनीनगर   29.2                      23.9


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.