Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: दीवाली से पूरे झारखंड में बढ़ेगी ठंड, जानें अगले पांच दिनों के मौसम का हाल

Jharkhand Weather Alert Weather Forecast मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले पांच दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। राज्य में एक अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच अपेक्षित बारिश से 60 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 26 Oct 2021 08:31 AM (IST)Updated: Tue, 26 Oct 2021 09:16 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: दीवाली से पूरे झारखंड में बढ़ेगी ठंड, जानें अगले पांच दिनों के मौसम का हाल
Jharkhand Weather Alert मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि पांच दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा।

रांची, जासं। मंगलवार को राजधानी रांची में सुबह से धूप खिली है। शहर के बाहरी भागों में हल्के दर्जे का कोहरा देखने को मिल रहा है। राजधानी में आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत है। वहीं, सुबह सात बजे तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में धूप खिली रहेगी। लोगों को सुबह और शाम सिहरन वाली ठंड का सामना करना पड़ेगा।

loksabha election banner

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले पांच दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, दीवाली के आसपास ठंड बढ़ेगी। मुख्य रूप से दीवाली पर भी मौसम साफ रहने की पूरी संभावना है। वर्तमान में राज्य पर किसी सिनौप्टिक फीचर का असर होता हुआ नहीं दिख रहा है। राज्य में पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के बाद भी मानसून के लौटने के बाद की स्थिति बेहतर है।

राज्य में एक अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच अपेक्षित बारिश से 60 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान राज्य में 70 मिमी बारिश अपेक्षित है। जबकि अभी तक 112 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश पश्चिमी सिंहभूम में 236 प्रतिशत ज्यादा दर्ज की गई है। वहीं, देवघर में 155 और गिरिडीह में 110 प्रतिशत सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

सबसे कम बारिश पाकुड़ में सामान्य से 40 प्रतिशत कम हुई है। पाकुड़ में 128 मिमी बारिश अपेक्षित थी। जबकि 77 मिमी बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकमत तापमान गोड्डा में 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान लोहरदगा में 14.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर  अधिकतम तापमान   न्यूनतम तापमान

रांची         28.8            17.6

जमशेदपुर  32.5            19.4

मेदिनीनगर   30.8          19.3


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.