Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में अगले 5 दिनों तक छाए रहेंगे बादल, उमस से परेशानी; जानें मौसम का हाल

Jharkhand Weather Alert Holi Update News होली पर आसमान में बादल रहेंगे। इस दौरान उमस थोड़ा और बढ़ने के आसार हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ोतरी के आसार हैं। बदलते मौसम में अपनी सेहत का भी खास ख्‍याल रखें।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 24 Mar 2021 08:55 AM (IST)Updated: Wed, 24 Mar 2021 05:19 PM (IST)
Jharkhand Weather Alert: झारखंड में अगले 5 दिनों तक छाए रहेंगे बादल, उमस से परेशानी; जानें मौसम का हाल
Jharkhand Weather Alert अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ोतरी के आसार हैं।

रांची, जासं। Jharkhand Weather Alert राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में होली के त्यौहार पर आसमान में बादल रहेंगे। उमस थोड़ी और बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अनुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में धीरे-धीरे अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। 24 मार्च से लेकर 29 मार्च तक आसमान में बादल रहने के आसार हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में रांची सहित आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवा में आर्द्रता की मात्रा अधिकतम 44 फीसद तथा न्यूनतम 28 फीसद दर्ज की गई है। धीरे-धीरे तापमान बढ़ने के साथ शहर के वातावरण में उमस बढ़ने के आसार हैं।

loksabha election banner

मौसम का पूर्वानुमान

तिथि    न्यूनतम तापमान    अधिकतम तापमान    मौसम

24-मार्च    21.0    36.0        आसमान में रहेंगे बादल

25-मार्च    20.0    36.0        आसमान में रहेंगे बादल

26-मार्च    19.0    36.0        आसमान में रहेंगे बादल

27-मार्च    20.0    37.0       आसमान में रहेंगे बादल

28-मार्च    21.0    37.0        आसमान में रहेंगे बादल

29-मार्च    21.0    37.0        आसमान में रहेंगे बादल

बदलते मौसम में रखे अपना ख्याल

राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। ऐसा में सेहत का ख्याल रखना बेहद आवश्यक है। चिकित्सकों की मानें तो ऐसे मौसम में लापरवाही भारी पड़ सकती है। गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है। बीच-बीच में तापमान ऊपर नीचे हो रहा है। लिहाजा मौसम के अनुसार शरीर को जरूरी बदलाव के लिए तैयार रखने की आवश्यकता है। चिकित्सक डॉ. अभिषेक कुमार ने कहा है कि ऐसे मौसम में सभी लोगों को खान-पान से लेकर कपड़े के इस्तेमाल में पूरी सतर्कता बरतने की जरूरत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.