Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Alert: तीन दिनों में झारखंड पहुंचेगा मानसून, आज भी कई जिलों में होगी तेज बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून सामान्य गति से झारखंड की तरफ बढ़ रहा है। इसके अगले तीन दिनों में राज्य में दस्तक देने की उम्मीद है। वहीं बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके 11 जून तक गहरा होने की संभावना है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Thu, 10 Jun 2021 07:13 AM (IST)Updated: Thu, 10 Jun 2021 07:13 AM (IST)
Jharkhand Weather Alert: तीन दिनों में झारखंड पहुंचेगा मानसून, आज भी कई जिलों में होगी तेज बारिश
Jharkhand Weather Alert: तीन दिनों में झारखंड पहुंचेगा मानसून। जागरण

रांची, जासं । मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून सामान्य गति से झारखंड की तरफ बढ़ रहा है। इसके अगले तीन दिनों में राज्य में दस्तक देने की उम्मीद है। वहीं बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके 11 जून तक गहरा होने की संभावना है। इससे राज्य में मानसून के आने के लिए पर्याप्त अनुकूल परिस्थितियां बन रही है।

loksabha election banner

विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट

अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में प्री मानसून रेन की शुरूआत हो चुकी है। इसे देखते हुए गुरूवार को राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने पूरे राज्य के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य में बारिश, वज्रपात और तेज हवा का दौर 13अप्रैल तक चलने की संभावना है। इसके बाद मानसून की बारिश होगी।

मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य में मानसून के आने के लिए सभी अनुकूल परिस्थिति बन रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार मानसून की बारिश राज्य में बेहतर होगी। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में बने कम दबाव के क्षेत्र का एक टर्फ लाइन उत्तर प्रदेश से होता हुई बंगाल तक फैला हुआ है। इसके कारण भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिली है। वहीं मानसून के आने के पहले होनी वाली प्री मानसून वज्रपात भी हो रही है। इसके लिए विभाग के द्वारा 24 घंटे अलर्ट जारी किया जाता रहेगा।

वहीं बुधवार से राजधानी रांची में प्री मानसून रेन की शुरूआत हो गयी है। बुधवार को थोड़ी देर की झमाझम बारिश से राजधानी के कई इलाकों में पानी जम गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश बंद होने के थोड़ी देर बाद ही सड़कों से पानी निकल गया। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा बारिश बोकारो में 38.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी है। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुमका में 39.3डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची में 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

स्थान बारिश(मिमी में)

बोकारो        38.2

जामताड़ा(एफएमओ) 36.4

कोलेबीरा 36.2

चंद्रपुरा 34

चंदनकियारी 32.4

तेनुघाट 32.2

नंनदडीह 22.6

घाटशीला 21.6

बरही 15.4

दुमका 14.4

शहर   अधिकतम तापमान         न्यूनतम तापमान

रांची               32.6                          22.6

जमशेदपुर       34.1                          26.4

मेदिनीनगर      34.0                          27.1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.