Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Alert: होली के 48 घंटे बाद फिर करवट लेगा मौसम, जानें अपने शहर का हाल

राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में रविवार से मौसम का मिजाज बदलेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। आगामी 31 मार्च के बाद फिर से आसमान साफ होगा। अधिकतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी के आसार हैं। अगले 24 घंटे में तापमान में कमी आ सकती है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Sun, 28 Mar 2021 08:16 AM (IST)Updated: Sun, 28 Mar 2021 08:16 AM (IST)
Jharkhand Weather Alert: होली के 48 घंटे बाद फिर करवट लेगा मौसम, जानें अपने शहर का हाल
Jharkhand Weather Alert: होली के 48 घंटे बाद फिर करवट लेगा मौसम। जागरण

रांची, जासं । राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में रविवार से मौसम का मिजाज बदलेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। आगामी 31 मार्च के बाद फिर से आसमान साफ होगा। अधिकतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी के आसार हैं। अगले 24 घंटे में तापमान में कमी आ सकती है। वहीं पिछले 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में आद्रता की मात्रा अधिकतम 37 फीसद तथा न्यूनतम 25 फीसद दर्ज किया गया।

loksabha election banner

मौसम का पूर्वानुमान

तिथि       न्यूनतम तापमान    अधिकतम           तापमान पूर्वानुमान

28-मार्च        19.0                     34.0              आसमान में रहेंगे बादल

29-मार्च        20.0                     35.0               आसमान में रहेंगे बादल

30-मार्च        20.0                    35.0                 आसमान में रहेंगे बादल

31-मार्च        20.0                     36.0                  आसमान रहेगा साफ

01-अप्रैल         20.0                  36.0                  आसमान रहेगा साफ

02-अप्रैल         20.0                  36.0                   आसमान रहेगा साफ

बदलते मौसम में सेहत का ख्याल रखना जरूरी: डा अभिषेक

मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। अधिकतम तापमान ऊपर नीचे हो रहा है। ऐसे समय में लोगों को अपनी सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता है। मौसम में बदलाव के साथ शरीर पर इसका सीधा असर पड़ता है। ऐसे में खान-पान से लेकर कपड़े तक पहनने में विशेष रुप से सावधानी रखी जानी चाहिए। बच्चों वृद्ध लोगों को विशेष रुप से सतर्क रहना चाहिए। चिकित्सक डॉ अभिषेक कुमार ने कहा मौसम के साथ बदलाव के लिए शरीर को थोड़ा समय चाहिए। लिहाजा जरूरत के हिसाब से खानपान से लेकर रहन-सहन में सजग रहें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.