Move to Jagran APP

आरपीएन सिंह बोले, सरयू राय ने राज्य सरकार को दिखाया आईना

झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि भाजपा पहले अंदरूनी कलह से निपट ले फिर हमसे मुकाबला करे। आरपीएन सिंह ने बुधवार को होने वाले प्रमंडलीय रैली की सफलता के दावे किए।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 29 Oct 2019 08:53 PM (IST)Updated: Tue, 29 Oct 2019 08:53 PM (IST)
आरपीएन सिंह बोले, सरयू राय ने राज्य सरकार को दिखाया आईना
आरपीएन सिंह बोले, सरयू राय ने राज्य सरकार को दिखाया आईना

रांची, राज्य ब्यूरो। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को लेकर राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय के बयान को कांग्रेस ने हाथोंहाथ लिया है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह इसे भाजपा में कलह से जोड़कर देखते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले अंदरूनी कलह से निपट ले, फिर विपक्ष की सोचे। ज्ञात हो कि सरयू राय ने एक बयान में अर्जुन मुंडा को भाजपा का सर्वमान्य नेता करार दिया है। बुधवार को होने वाले कांग्रेस की प्रमंडलीय रैली में भाग लेने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने इसके साथ ही अभी तक की रैलियों की तरह इस प्रमंडलीय रैली की सफलता के भी दावे किए।

loksabha election banner

बुधवार को प्रदेश कांग्रेस की ओर से आहूत दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय जन आक्रोश रैली की तैयारियां हो चुकी हैं और इसमें पार्टी ने 25 हजार लोगों के जुटने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे व लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं केशव महतो कमलेश आदि नेता तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।

इसके पूर्व एयरपोर्ट पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास पिछले पांच वर्षों में जनता की उम्मीदों के अनुरूप काम नहीं कर पाई है। इसी के साथ जोड़ा कि भाजपा के अंदर पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा अंदरूनी कलह हुई है। कांग्रेस प्रवक्ताओं ने बताया कि कार्यकर्ताओं के स्वागत के लिए विधानसभा मैदान सज-धज कर तैयार है। दिन में 11:30 बजे से जनसभा शुरू हो जाएगी।

प्रवक्ताओं ने कहा कि मोमेंटम झारखंड के माध्यम से 900 करोड़ रुपये की लूट और कोनार परियोजना निर्मित बांध के माध्यम से 2200 करोड़ रुपये का नुकसान लोग भूल नहीं सकते। बांध बहने का दोष चूहों पर मढ़ दिया गया। रघुवर दास कैबिनेट के दो मंत्रियों का सरेआम रिश्वत मांगने से संबंधित ऑडियो, किसानों की आत्महत्या, भूख से मौत, आदिवासियों के आंदोलन को अलोकतांत्रिक तरीके से कुचलना आदि बातें लोग भूले नहीं हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.