निशिकांत दूबे ने लिए ईडी छापेमारी के मजे... कहा, प्रेम से बोलो जय झारखंड, जय हेमंत...
Jharkhand News झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बेहद आक्रामक भाजपा सांसद निशिकांत दूबे एक पर एक ट्वीट कर नीचे से ऊपर तक खलबली मचा रहे हैं। ईडी की राज्य में चल रही ताबड़तोड़ छापेमारी पर मजे लेते हुए निशिकांत ने लिखा- प्रेम से बोलो जय झारखंड जय हेमंत...
रांची, जेएनएन। Jharkhand News झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बेहद आक्रामक अंदाज में हमला कर रहे भाजपा सांसद निशिकांत दूबे एक पर एक ट्वीट कर नीचे से ऊपर तक खलबली मचा रहे हैं। ईडी की राज्य में चल रही ताबड़तोड़ छापेमारी पर मजे लेते हुए निशिकांत ने बुधवार देर रात को लिखा- प्रेम से बोलो जय झारखंड, जय हेमंत... ऐसा माना जा रहा है कि निशिकांत दूबे ने यह ट्वीट नेताओं और नौकरशाहों के करीबी प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर हुई छापेमारी को लक्ष्य करके लिखा है। भाजपा सांसद इससे पहले भी प्रेम प्रकाश को लेकर ट्विटर पर लगातार संदेश लिखते रहे हैं। हाल के दिनों में उन्होंने लिखा था कि प्रेम भइया लंदन भागने की फिराक में हैं। इससे पहले निशिकांत दूबे ने लिखा था कि झारखंड में तूफान आने वाला है। एक और ट्वीट में सांसद ने चार शकुनि का जिक्र करते हुए प्रेम, पूजा, चौबे, कुमार का नाम लिया था।
प्रेम से बोलो जय झारखंड,जय हेमंत
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) May 25, 2022
निशिकांत दूबे ने एक और ट्वीट में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आजादी के 75 साल बाद गोड्डा में रेल पहुंचाने के लिए आभार जताया। सांसद ने लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आजादी के 75 साल बाद गोड्डा को रेल दिया, आज उस रेल लाइन का शुरू होने के 1 वर्ष के अंदर विद्युतीकरण हो गया। मोदी जी हैं तो मुमकिन है, रेल मंत्री अश्विनी वैभव जी का आभार व पूर्व रेल को 100 प्रतिशत विद्युतीकरण के लिए बधाई।
प्रधानमंत्री @narendramodi जी ने आज़ादी के 75 साल बाद गोड्डा को रेल दिया,आज उस रेल लाइन का शुरू होने के 1 वर्ष के अंदर विद्युतीकरण हो गया,मोदी जी हैं तो मुमकिन है,रेल मंत्री @AshwiniVaishnaw जी का आभार व पूर्व रेल को 100 प्रतिशत विद्युतीकरण के लिए बधाई https://t.co/2jn2stcHUD— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) May 25, 2022
इधर पूर्व रेलवे ने कहा है कि हंसडीहा गोड्डा के रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) सेक्शन के सफल निरीक्षण के साथ 25 मई को 100 प्रतिशत विद्युतीकरण लक्ष्य पूरा करने की असाधारण उपलब्धि हासिल की है। हंसडीहा -गोड्डा सेक्शन में 41 किमी ट्रैक और 32 किलोमीटर का रुट है। सीआरएस ने आज 103 किमी प्रति घंटे की गति से इस ट्रैक का परीक्षण किया। जबकि इस खंड की सामान्य परिचालन गति 90 किमी/प्रति घंटे तय की गई है। पूर्व रेलवे ने कहा कि गोड्डा-हंसडीहा रेल मार्ग के साथ ही रेलवे ने 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है।