Move to Jagran APP

Bihar Assembly Hungama: बिहार में राजद विधायकों की पिटाई पर उबाल, नीतीश कुमार का पुतला फूंका

Nitish Kumar Jharkhand Political Update RJD Latest News बिहार विधानसभा में बीते दिन राजद विधायकों की पुलिस पिटाई का मामला गरमा गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला महिला विधायकों से दुर्व्यवहार मारपीट व लात-जूते चलने की घटना पर झारखंड में भी राजनीति शुरू हो गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 24 Mar 2021 01:47 PM (IST)Updated: Wed, 24 Mar 2021 07:49 PM (IST)
Jharkhand Political Update, RJD Latest News रांची में बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस करते राजद के नेता।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Political Update, RJD Latest News बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला, महिला विधायकों से दुर्व्यवहार, मारपीट व लात-जूते चलने की घटना पर झारखंड में भी राजनीति शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह के निर्देश पर सभी जिला मुख्यालयों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।

loksabha election banner

राजद झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा में घटी यह घटना लोकतंत्र की हत्या है। केंद्र के इशारे पर नीतीश सरकार ने राजद, कांग्रेस व वाम दलों के विधायकों, महिला विधायकों पर पथराव व लाठी चार्ज करवाया।

प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बिहार की इस घटना के विरोध में दिल्ली कूच करने और केंद्र सरकार के सामने विरोध जताने की चेतावनी दी है। प्रेस कांफ्रेंस में युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार, प्रदेश प्रवक्ता अनिता यादव, डा. मनोज कुमार, स्मिता लकड़ा, महासचिव कमलेश यादव मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.