Jharkhand Corona News: झारखंड में कोरोना से छठी मौत, रिटायर्ड फौजी ने गंवाई जान; जानें ताजा हाल
Sixth Corona Death in Jharkhand मरने वाला रांची के कोकर इलाके का रहने वाला है। न्यूरो की समस्या के कारण उसे एक सप्ताह पूर्व मेडिका अस्पताल में भर्ती किया गया था।
रांची, जासं। 6th Covid-19 Death in Jharkhand झारखंड में कोरोना संक्रमण से छठी मौत हुई है। एक बार फिर से गुरुवार को रांची में एक और मौत की खबर कोरोना वायरस से होने की बात सामने आई। इससे पहले दो रांची, एक बोकारो, एक गिरिडीह और एक मौत कोडरमा में कोरोना संक्रमण के चलते हो चुकी है। बताया गया है कि रांची के एक रिटायर्ड फौजी की मौत कोरोना के कारण हो गई।
राजधानी रांची में गुरुवार को कोरोना से एक और मौत हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या छह हो गई। जबकि अब तक 781 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है, वहीं वर्तमान में 429 मामले एक्टिव हैं। इधर, मिली जानकारी के अनुसार मरने वाला रांची के कोकर का रहने वाला है। न्यूरो की समस्या के कारण उसे एक सप्ताह पूर्व मेडिका अस्पताल में भर्ती किया गया था।
मेडिका में 31 मई को जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया था। सैंपल की रिपोर्ट 2 जून को पॉजिटिव आयी। लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पहले ही उसे परिजनों ने रिम्स में भर्ती किया था। रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग में डॉ अनिल कुमार की देखरेख में उसका इलाज चल रहा था। 2 जून को रिपोर्ट पॉजिटिव आने की बात परिजनों ने छुपाए रखी और इसकी जानकारी न्यूरो सर्जरी विभाग के एचओडी तक को नहीं दी। वहीं इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत न्यूरो सर्जरी विभाग में ही हो गई। उसे कोविड वार्ड तक में भर्ती नहीं किया गया। वहीं जानकारी के अनुसार मृतक रिटायर्ड फौजी था।
कोकर के रिटायर्ड फौजी की कोरोना से मौत, राज्य में मृतकों की संख्या हुई छह
- मेडिका में हुआ कोरोना टेस्ट, 2 जून को रिपोर्ट आयी थी पॉजिटिव
- रिपोर्ट आने से पहले कराया रिम्स में भर्ती, न्यूरो सर्जरी में चल रहा इलाज