अम्मा को जवान आशिक के साथ देख बेटी ने बुला ली पुलिस... फिर ऐसे उतरा प्यार का बुखार...
Jharkhand News Ramgarh News जवान आशिक के प्रेम जाल में फंसी 3 बच्चों की मां को प्यार का ऐसा बुखार चढ़ा कि 14 साल की बेटी को भी ठुकरा दिया। 2 साल तक 28 वर्षीय युवक से अवैध संबंध के बाद महिला का प्यार परवान चढ़ा।...
रांची, जेएनएन। Jharkhand News, Ramgarh News झारखंड के रामगढ़ से चाैंकाने वाली खबर है। यहां 3 बच्चों की मां ने जवान आशिक के प्रेम जाल में फंसकर अपने पति और कलेजों के टुकड़ों से जिंदगीभर के लिए किनारा कर लिया। महिला अपने प्रेमी के साथ शादी रचाकर फिर से नया जीवन बिताने चली गई। इस मामले की पूरे इलाके में चर्चा है। 3 बच्चों की मां को प्यार का ऐसा बुखार चढ़ा कि 14 साल की बेटी को भी ठुकरा दिया।
2 साल तक 28 वर्षीय युवक से अवैध संबंध के बाद महिला का प्यार परवान चढ़ा। मामला झारखंड के रामगढ़ जिले का है। यहां तीन बच्चे की मां को 28 साल के युवक से प्यार हुआ तो उसने अपने पति और बच्चों से सब दिन के लिए रिश्ता-नाता तोड़ लिया। अवैध संबंध से उपजी इस प्रेम कहानी में तीन बच्चों की मां ने अपने पति से संंबंंध तोड़कर कुंवारे प्रेमी के साथ रहने का फैसला कर लिया है। महिला ने रामगढ़ जिला अदालत में पति से तलाक के लिए आवेदन दिया है।
तलाक की लिखित सूचना इस महिला ने गिद्दी थाना की पुलिस को भी दी है, जिसमें कहा है कि उसने अपने पति और बच्चों से अपना रिश्ता पूरी तरह से हमेशा के लिए खत्म कर लिया है। उसके इस फैसले में पति और बच्चों की रजामंदी की जानकारी दी गई है। दैनिक जागरण संवाददाता ने बताया कि कौशल्या देवी नाम की इस महिला की शादी 15 साल पहले फुलसराय गांव के पूरन साव से हुई थी। अभी कौशल्या के कुल तीन बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़ी लड़की की उम्र 14 साल है।
कौशल्या देवी रामगढ़ के समीप चरही, कुजू, बड़गांव आदि बाजारों में सूप-टोकरी बेचती है। इस क्रम में वह बाजारटांड़ निवासी सूरज पासवान की गाड़ी से बाजार आना-जाना करती थी। बीते 2 साल में कौशल्या और सूरज की पहचान पहले दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। अवैध संबंध का शक गहराने पर उसके पति ने थाने में सूरज पासवान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। हालांकि कौशल्या और सूरज में नजदीकियां बढ़ती ही चली गई। इधर रामगढ़ बाजारटांड़ स्थित सूरज के घर पर कौशल्या के पति पूरन साव ने बीते दिन जमकर हंगामा किया।
जिसके बाद रामगढ़ के गिद्दी थाना में पहुंची कौशल्या ने अंतत: पति को छोड़कर अपने प्रेमी सूरज पासवान के साथ रहने का फैसला किया। कौशल्या की उम्र 35 वर्ष के करीब है, जबकि उसका प्रेमी 28 वर्ष का है। महिला का प्रेमी अविवाहित है।तीन बच्चों की मां के कुंवारे प्रेमी सूरज ने कहा कि कौशल्या से वह बेहद प्यार करता है, इसलिए साथ-साथ रहने का फैसला किया है। महिला के पति पूरन साव ने कहा कि अब कौशल्या से जीवनभर कोई संबंध नहीं रखेगा। वह अब उसकी पत्नी नहीं रही।