Move to Jagran APP

झारखंड में राजनीति ने पकड़ा डिजिटल ट्रैक, वर्चुअल रैली से 33 लाख लोगों तक पहुंची भाजपा

BJP Jharkhand News. प्रदेश स्तरीय बड़ी रैली के अलावा सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया। 27 दिनों में प्रदेश भाजपा ने 150 वर्चुअल रैलियों का आयोजन किया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 12:38 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2020 12:38 PM (IST)
झारखंड में राजनीति ने पकड़ा डिजिटल ट्रैक, वर्चुअल रैली से 33 लाख लोगों तक पहुंची भाजपा
झारखंड में राजनीति ने पकड़ा डिजिटल ट्रैक, वर्चुअल रैली से 33 लाख लोगों तक पहुंची भाजपा

रांची, राज्य ब्यूरो। कोविड-19 के संक्रमण काल में राजनीति ने भी अपना चोला बदल रही है। सियासी गतिविधियों ने अब डिजिटल ट्रैक पकड़ लिया है। डिजिटल प्लेटफार्म पर राजनीतिक दलों की सक्रियता अचानक बढ़ गई है, वर्चुअल संवाद और रैलियों का दौर तेज हो चला है। भाजपा ने वर्चुअल रैली की शुरुआत कर न सिर्फ अन्य दलों पर बढ़त बनाई है, बल्कि पार्टी के एजेंडे को जन-जन तक पहुंचाने का स्थायी प्लेटफार्म भी तैयार किया।

loksabha election banner

लॉकडाउन की अवधि में डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए राजनीति को अनलॉक करने के इस फार्मूले के तहत झारखंड में बीते 27 दिनों में भाजपा ने राज्य के 33.51 लाख लोगों तक पहुंच का कीर्तिमान बनाया है। इस दौरान 150 से अधिक वर्चुअल संवाद और रैलियों के माध्यम से पार्टी हर पंचायत, हर टोले तक पहुंची। भाजपा ने अपनी डिजिटल रैलियों को फेसबुक लाइव, ट्वीटर, यू-ट्यूब के माध्यम से प्रसारित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने के मौके पर भाजपा ने डिजिटल माध्यम से लोगों तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचने के लिए जब वर्चुअल संवाद और रैलियों का सिलसिला शुरू किया था तब संगठन को भी यह आशा नहीं थी कि इसके परिणाम इतने अच्छे आएंगे। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा बताते हैं कि डिजिटल स्तर पर हमारी तैयारी काफी अच्छी थी।

लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान हमने इसका प्लेटफार्म तैयार किया था। झारखंड में प्रदेश के अलावा सभी जिलों और मोर्चों के अपने फेसबुक पेज हैं, ऐसे 45 फेसबुक पेज के माध्यम से रैलियों का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के अलावा आम जनता का भाजपा से जुड़ाव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2014 में डिजिटल इंडिया का सपना देखा था, भाजपा ने इन रैलियों के माध्यम से इस सपने को साकार किया है।

धर्मेंद्र प्रधान की वर्चुअल रैली से जुड़े 9.56 लाख लोग

वर्चुअल रैली व संवाद के अंतर्गत गत 22 जून को भाजपा ने एक बड़ी राज्यस्तरीय वर्चुअल रैली का आयोजन किया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अर्जुन मुंडा ने इस रैली को दिल्ली से संबोधित किया जबकि प्रदेशस्तरीय नेताओं ने रांची से। इस रैली की सफलता से भाजपा गदगद है। 9,56,700 लोग इस वर्चुअल रैली से जुड़े।

हर विधानसभा से हुआ आयोजन, 23 लाख से अधिक लोग जुटे

राज्य की सभी 81 विधानसभाओं में वर्चुअल संवाद का आयोजन किया गया। औसतन प्रत्येक विधानसभा में 28 हजार से अधिक लोग जुड़े। सभी 81 विधानसभा में 23,00,844 लोगों ने डिजिटल माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं, युवा, महिला, एससी-एसटी मोर्चा जैसी इकाईयों द्वारा आयोजित 73 वर्चुअल संवाद से 93,740 लोग जुड़े।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.