Move to Jagran APP

Shibu Soren: नई दिल्ली पहुंचे झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन, मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में होंगे भर्ती

Jharkhand Politics News उन्‍हें गुरुग्राम के मेदांता अस्‍पताल में भर्ती कराया जाएगा। शिबू सोरेन कोरोना संक्रमित हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 26 Aug 2020 11:41 AM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2020 11:47 AM (IST)
Shibu Soren: नई दिल्ली पहुंचे झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन, मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में होंगे भर्ती
Shibu Soren: नई दिल्ली पहुंचे झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन, मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में होंगे भर्ती

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री और वर्तमान मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन अपने बेहतर इलाज के लिए नई दिल्‍ली पहुंच गए हैं। उन्‍हें गुरुग्राम के मेदांता अस्‍पताल में भर्ती कराया जाएगा। शिबू सोरेन कोरोना संक्रमित हैं। बता दें कि शिबू सोरेन को कल शाम राजधानी एक्‍सप्रेस से बाेकारो से नई दिल्‍ली ले जाया गया था। इससे पहले रांची से एंबुलेंस से बोकारो गए थे। इस दौरान उनके साथ मुख्‍यमंत्री और उनके बेटे हेमंत सोरेन भी साथ गए थे। सात बजे राजधानी एक्‍सप्रेस से वे दिल्‍ली रवाना हुए थे।

loksabha election banner

शिबू सोरेन और उनकी पत्‍नी को कोरोना हो गया है। तीन दिन पहले ही उनकी रिपाेर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद वे घर पर ही स्‍वास्‍थ्‍य लाभ ले रहे थे। अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्‍हें रांची के मेदांता अस्‍पताल ले जाया गया था। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्‍हें रांची से गुरुग्राम मेदांता अस्‍पताल शिफ्ट करने के लिए भेजा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.