Move to Jagran APP

Jharkhand: शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन चुने गए उत्कृष्ट विधायक, विधानसभा स्थापना दिवस पर किए जाएंगे सम्‍मानित

Jharkhand Political Updates चयन समिति ने कपिलेश्वर प्रसाद उत्कृष्ट विधानसभा कर्मी सम्मान के लिए भी पांच पदाधिकारियों और कर्मचारियों का चयन किया। विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह के मौके पर 22 नवंबर को उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 19 Nov 2020 08:06 PM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2020 07:19 AM (IST)
Jharkhand: शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन चुने गए उत्कृष्ट विधायक, विधानसभा स्थापना दिवस पर किए जाएंगे सम्‍मानित
शिकारीपाड़ा के विधायक नलिन सोरेन। फाइल फोटो

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड के शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक नलिन सोरेन को बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से नवाजा जाएगा। झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह के मौके पर 22 नवंबर को उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो के आवास में हुई उत्कृष्टता पुरस्कार चयन समिति की बैठक में वर्ष 2020 के लिए नलिन सोरेन का चयन उत्कृष्ट विधायक के तौर पर किया गया।

loksabha election banner

बैठक में संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम, विधानसभा सदस्य ग्लेन जोसेफ गॉलस्टन, सचिव महेंद्र प्रसाद और प्रेस सलाहकार समिति के सदस्य दिवाकर कुमार उपस्थित थे। चयन समिति ने कपिलेश्वर प्रसाद उत्कृष्ट विधानसभा कर्मी सम्मान के लिए भी पांच पदाधिकारियों और कर्मचारियों का चयन किया है। इनमें संयुक्त सचिव शिशिर कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी सौमेन कुमार शील, निजी सहायक लक्ष्मीनारायण मछुआ, अनुसेवक मनोज कुमार और हेलेना कंडुलना शामिल हैं।

समिति ने कोविड-19 संक्रमण के दौरान विशिष्ट सेवा देने के लिए तीन कोरोना वारियर्स सिविल सर्जन डॉ. विजय बिहारी प्रसाद, उप सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग अखलेश कुमार सिंह और रिम्स की परिचारिका रामरेखा कुमार का चयन किया है।

इधर, विधानसभाध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने राजभवन में आज गुरुवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को 22 नवंबर को झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होनेवाले कार्यक्रम में भाग लेने हेतु निमंत्रित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.