Move to Jagran APP

Godda MP निशिकांत दुबे बोले, महाराष्ट्र में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या करा सकते हैं CM हेमंत सोरेन

Jharkhand Political Updates. झामुमो अब मुकदमा दर्ज कराने के मूड में है। निशिकांत का आरोप है कि पीडि़ता को डरा-धमका कर मामला वापस लेने के लिए बाध्य किया गया था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 02:28 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 02:52 PM (IST)
Godda MP निशिकांत दुबे बोले, महाराष्ट्र में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या करा सकते हैं CM हेमंत सोरेन
Godda MP निशिकांत दुबे बोले, महाराष्ट्र में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या करा सकते हैं CM हेमंत सोरेन

रांची, राज्य ब्‍यूरो। महाराष्ट्र में दर्ज एक पुराने मामले को लेकर मंगलवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बीच ट्वीटर पर जंग छिड़ी है। ट्वीटर पर मंगलवार से शुरू हुए गंभीर आरोपों का सिलसिला बुधवार को क्लाइमेक्स पर पहुंच गया। बुधवार को ट्वीट करते हुए निशिकांत ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड के डीजीपी और कुछ गुंडे-माफियाओं के माध्यम से उनपर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता की हत्या करा सकते हैं।

loksabha election banner

उन्होंने पीएमओ, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख, और मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लड़की को सुरक्षा देने और मामले की सीबीआइ से जांच कराने की मांग की है। एक दिन पहले ही इस मामले को उठाते हुए निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया था कि 2013 में महाराष्ट्र में एक महिला ने झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर दुष्कर्म और इससे संबंधित विभिन्न धाराओं में बयान दर्ज कराया था।

पीड़िता ने बयान दर्ज कराने के 7 दिन बाद ही आरोप वापस ले लिया गया था। निशिकांत का आरोप है कि पीडि़ता को डरा-धमका कर मामला वापस लेने के लिए बाध्य किया गया था। निशिकांत ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक पीड़िता द्वारा बयान वापस लिए जाने के बावजूद ऐसे गंभीर मामलों को रफा-दफा नहीं किया जा सकता।

मंगलवार रात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसपर री-ट्वीट करते हुए निशिकांत दुबे पर गलत आरोप लगाने के लिए मामला दर्ज कराने की बात कही थी। माना जा रहा है कि निशिकांत दुबे के खिलाफ झामुमो की ओर से शीघ्र मामला दर्ज कराया जा सकता है।

चर्चा यह भी है कि ट्विटर वार के पीछे कहीं न कहीं दुमका विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव भी है। कुछ दिन पहले सांसद निशिकांत दुबे की एमबीए की डिग्री को भी फर्जी बताते हुए झामुमों ने जांच की बात कही थी। इसके पहले सांसद पर देवघर में कागजों में हेराफेरी कर गलत तरीके से जमीन खरीदने का मामला दर्ज कराया गया था।

यह भी पढ़ें: सांसद निशिकांत दुबे की MBA डिग्री फर्जी, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट की स्थिति; झारखंड पुलिस को कार्रवाई के लिए लिखा पत्र


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.