Jharkhand: पूर्व एडीजी रेजी डुंगडुंग ने झारखंड पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफा
Jharkhand Political Updates पार्टी ने 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में उन्हें प्रत्याशी बनाया था। एनोस एक्का की पार्टी झारखंड पार्टी की सदस्यता पूर्व एडीजी ने ली थी।
रांची, जेएनएन। झारखंड के सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र से झारखंड पार्टी के प्रत्याशी रहे पूर्व एडीजी रेजी डुंगडुंग ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व एडीजी ने एक बयान जारी कर कहा है कि वह अपने सिद्धांत और स्वार्थ के बीच सामंजस्य स्थापित नहीं कर पाए इसलिए व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं। रेजी डुंगडुंग ने 2019 में नवंबर महीने में झारखंड पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।
पार्टी ने उन्हें 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया था। एनोस एक्का की पार्टी झारखंड पार्टी की सदस्यता पूर्व एडीजी ने ली थी। पूर्व एडीजी ने पत्र जारी कर कहा है कि हाल-फिलहाल जब मुझे अपने विधानसभा क्षेत्र में रहना चाहिए था, लोगों की सेवा करनी चाहिए थी, लेकिन कोरोना के कारण नहीं रह पाया। पूर्व एडीजी ने कहा कि मैं इस्तीफा पूर्णत: व्यक्तिगत कारण से दे रहा हूं।