Move to Jagran APP

सांसद निशिकांत दुबे के पक्ष में उतरे बाबूलाल मरांडी, CM हेमंत सोरेन के खिलाफ खोला मोर्चा

Jharkhand Political Updates. बुधवार को सांसद ने मुख्यमंत्री और झारखंड पुलिस पर आरोप लगाया। कहा कि झारखंड पुलिस राजनीतिक दल के एजेंट के रूप में काम न करें।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 04:56 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 04:58 PM (IST)
सांसद निशिकांत दुबे के पक्ष में उतरे बाबूलाल मरांडी, CM हेमंत सोरेन के खिलाफ खोला मोर्चा
सांसद निशिकांत दुबे के पक्ष में उतरे बाबूलाल मरांडी, CM हेमंत सोरेन के खिलाफ खोला मोर्चा

रांची, राज्य ब्यूरो। सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार की सुबह सुबह ट्विटर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और डीजीपी पर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी कि आपराधिक तत्वों के साथ मिलकर उस युवती की हत्या की साजिश रची जा रही है जिसने 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। लगे हाथ उन्होंने कई और  भी आरोप लगाए और एक के बाद एक कई ट्वीट किए। दोपहर होते-होते मामले में रोचक रूप ले लिया जब भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी निशिकांत दुबे के पक्ष में खुलकर उतर आए और राज्य की पुलिस को कटघरे में खड़ा किया।

loksabha election banner

हालांकि इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कोई ट्वीट तो नहीं किया लेकिन उनके समर्थकों ने निशिकांत पर भी फर्जी सर्टिफिकेट होने और इसी तरह के आरोप लगाए। निशिकांत दुबे के एमबीए सर्टिफिकेट को फर्जी बताने वाली झारखंड सीआइडी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने लिखा है कि यह रिपोर्ट सीआइडी को 28 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने दी और उसी दिन ट्विटर पर इसे झामुमो ने जारी कर दिया।

मरांडी ने लिखा, या तो यह चिट्ठी फर्जी है या फिर पुलिस पूरी तरह से झामुमो के लिए काम कर रही है। झारखंड पुलिस को चेतावनी देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि राजनीतिक दलों के लिए काम करने वाले पहले के पुलिस अधिकारियों का अंजाम देखकर सीख लें। इसके पूर्व मंगलवार को सांसद निशिकांत दुबे ने महाराष्ट्र में दर्ज एक पुराने मामले का हवाला देते हुए ट्वीट किया और लिखा था कि सुप्रीम कोर्ट भी दुष्कर्म जैसे मामलों में समझौता की इजाजत नहीं देता है।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री से उन्होंने एक बार फिर इस मामले की जांच कराने को लेकर पत्र लिखा और इसे सार्वजनिक भी कर दिया था। बुधवार को सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए ट्वीट करते हुए निशिकांत ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड के डीजीपी और कुछ गुंडे-माफियाओं के माध्यम से उनपर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता की हत्या करा सकते हैं। दूसरी ओर बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन को सीधे निशाने पर लेते हुए ट्वीट किया है कि पार्टी का एजेंट बनकर लठैती कर रही झामुमो पुलिस के बल पर आप राज्य में कानून व्यवस्था और न्याय का शासन चलाना चाहते हैं?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.