Move to Jagran APP

Jharkhand: साइबर अपराध रोकने को पुलिस मुख्यालय ने जारी की जागरूकता पुस्तिका, देखें

Jharkhand News ब्राडबैंड और स्मार्टफोन की सस्ती उपलब्धता के बाद लगभग हर किसी की पहुंच साइबर स्पेस तक हो गई है जो दुनियाभर में लगभग करोड़ों ऑनलाइन उपयोगकर्ताओं को जोड़ता है। साइबर स्पेस के बढ़ते उपयोग ने साइबर क्राइम के खतरों को बढ़ा दिया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 08:46 AM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 03:23 PM (IST)
Jharkhand: साइबर अपराध रोकने को पुलिस मुख्यालय ने जारी की जागरूकता पुस्तिका, देखें
झारखंड पुलिस ने सांकेतिक रूप से समझाते हुए पुस्तिका जारी की है।

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध को रोकने के लिए झारखंड पुलिस अब लोगों को जागरूक करने जा रही है। जागरूकता की इसी कड़ी में झारखंड पुलिस मुख्यालय ने 36 पेज की जागरूकता पुस्तिका को जारी किया है। इसमें साइबर क्राइम के वजहों व उसके उपाय की बखूबी जानकारी दी गई है। बताया गया है कि सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी आज हमारे दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है।

loksabha election banner

इसने हमारे जीवन में दोस्तों के साथ जुड़ने, नौकरी खोजने, शादी करने के लिए जीवन साथी खोजने, व्यवसाय चलाने, खेल खेलने, शॉपिंग करने आदि के तरीके को बदल दिया है। ब्राडबैंड और स्मार्टफोन की सस्ती उपलब्धता के बाद लगभग हर किसी की पहुंच साइबर स्पेस तक हो गई है, जो दुनियाभर में लगभग करोड़ों ऑनलाइन उपयोगकर्ताओं को जोड़ता है। साइबर स्पेस के बढ़ते उपयोग ने साइबर क्राइम के खतरों को बढ़ा दिया है। हमारे डिजिटल जीवन के प्रबंधन में मामूली चूक व लापरवाही साइबर अपराधियों के लिए दरवाजे खोल सकती है और इससे हमें वित्तीय नुकसान, प्रतिष्ठा का नुकसान, मानसिक उत्पीड़न आदि हो सकता है।

इसलिए आवश्यक है कि हम बाहरी डिजिटल दुनिया में वित्तीय लेन-देन, सोशल नेटवर्किंग, गेम खेलने या इंटरनेट पर चीजें खोजने आदि से जुड़ते समय सतर्कता और सावधानी बरतें। पुलिस मुख्यालय से जारी पुस्तिका में दी गई जानकारी का उद्देश्य नागरिकों में विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध, जो उन्हें प्रभावित कर सकते हैं, के खतरों के बारे में जागरूकता फैलाना तथा खुद को उससे सुरक्षित रखने के लिए कुछ उपायों के बारे में जानकारी देना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.