Move to Jagran APP

झारखंड पुलिस की गाड़ियां हुई पुरानी, अब सिआज़ और स्कार्पियो से फर्राटा भरेंगे साहब

Jharkhand Police New Vehicles Proposal झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) की खटारा गाड़ियों (Vehicles) को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही झारखंड पुलिस की पुरानी गाड़ियां हटेंगी। अब साहब भी सिआज़ (Ciaz) व स्कार्पियो (Scorpio) जैसी गाड़ियों पर फर्राटा भरेंगे।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Fri, 14 Jan 2022 11:39 AM (IST)Updated: Fri, 14 Jan 2022 12:03 PM (IST)
Jharkhand Police New Vehicles : झारखंड पुलिस की गाड़ियां हुई पुरानी, अब सिआज़ और स्कार्पियो से फर्राटा भरेंगे साहब

रांची, (दिलीप कुमार)। Jharkhand Police New Vehicles Proposal : झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) की खटारा गाड़ियों (Vehicles) को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही झारखंड पुलिस की पुरानी गाड़ियां हटेंगी। अब साहब भी सिआज़ (Ciaz) व स्कार्पियो (Scorpio) जैसी गाड़ियों पर फर्राटा भरेंगे। आइजी रैंक (IG Rank) के अधिकारी अब इंडिगो (Indigo) व जेस्ट (Zest) कार से नहीं, बल्कि मारुति सियाज (Maruti Ciaz) से चलेंगे। सशस्त्र वाहिनी के समादेष्टा भी अब जिप्सी से नहीं, बल्कि स्कार्पियो से चलेंगे। इसका प्लान तैयार है।

loksabha election banner

242 वाहनों को जर्जर घोषित करते हुए नई गाड़ियां खरीदने का प्रस्ताव

झारखंड पुलिस ने अपने इन 242 वाहनों को जर्जर घोषित करते हुए 242 नई गाड़ियां खरीदने संबंधित एक प्रस्ताव झारखंड सरकार को दिया है, जिसपर सहमति मिलते ही इन गाड़ियों की खरीददारी होगी।

सबसे ज्यादा बोलेरो की 119 गाड़ियां शामिल

झारखंड पुलिस ने झारखंड सरकार को जो प्रस्ताव दिया है, उसके अनुसार आइजी रैंक के अधिकारियों के लिए इंडिगो व जेस्ट के स्थान पर 12 सियाज कार, समादेष्टा के लिए जिप्सी के स्थान पर 19 स्कार्पियो के खरीदगी का प्रस्ताव शामिल है। कुल 12 तरह की गाड़ियां खरीदी जानी हैं, इनमें बस, मिनी बस, टाटा 407, टाटा 709, वाटर टैंकर, बोलेरो, एम्बुलेंस आदि शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा बोलेरो की 119 गाड़ियां शामिल हैं।

पुलिस आधुनिकीकरण मद से होगी वाहनों की खरीद

झारखंड पुलिस आधुनिकीकरण मद की राशि से ही इन वाहनों की खरीददारी करेगी। इसके लिए सरकार के पास पर्याप्त फंड है। झारखंड सरकार ने पिछले दिनों यह घोषणा भी की थी कि पुलिस के संसाधन में रुपयों की कमी बाधक नहीं बनेगी। सरकार के पास पर्याप्त फंड है, जिससे पुलिस के संसाधनों को मजबूत बनाया जाएगा।

झारखंड पुलिस ने झारखंड सरकार को कुल : 242 वाहनों का भेजा प्रस्ताव

  • सशस्त्र वाहिनी के समादेष्टा के लिए जिप्सी के स्थान पर स्कार्पियो : 19
  • पुलिस महानिरीक्षक स्तर के पदाधिकारियों के लिए इंडिगो व जेस्ट के स्थान पर मारुति सियाज : 12
  • बस : 3
  • मिनी बस : 9
  • टाटा 709 : 10
  • टाटा 407 : 20
  • टाटा जेनान : 25
  • अन्य स्कार्पियो : 20
  • बोलेरो : 119
  • एंबुलेंस : एक
  • वाटर टैंकर : 2
  • अन्य सियाज : दो

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.