Ranchi Crime: डोरंडा में पुलिसवाले की सड़क किनारे मिली लाश, महकमे में मचा हड़कंप
Ranchi Crime. मृतक जवान ने कर रखी थी दो शादी। रांची के हिनू के इंदिरा पैलेस के पास सड़क के किनारे से मिली लाश। जमशेदपुर जिला बल का जवान था परवानंद प्रधान।
By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 05 May 2019 09:20 AM (IST)Updated: Sun, 05 May 2019 08:32 PM (IST)
रांची, जासं। राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे रविवार सुबह एक पुलिसवाले की लाश मिली है। जिससे पूरा पुलिस महकमा सकते में आ गया है। पुलिसकर्मी की पहचान जमशेदपुर जिला बल के जवान परवानंद प्रधान के रूप में हुई है। हालांकि, पुलिस जवान की मौत को संदेहास्पद माना जा रहा है। हिनू के इंदिरा पैलेस के पास सड़क के किनारे से इस जवान का शव बरामद किया गया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोग इसे आत्महत्या या नशा की वजह से बीमारीजनित मौत भी बता रहे हैं। मृतक जवान परवानंद प्रधान ने दो शादी कर रखी थी। मृतक जवान परमानंद प्रधान की पत्नी रीना हांसदा रिम्स के पोस्टमार्टम हाउस पहुंची हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें