Move to Jagran APP

झारखंड पुलिस एसोसिएशन का चुनाव 15 मार्च को, चुनाव मंडल का हुआ गठन

Jharkhand. केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में महाधिवेशन व चुनाव की तिथि 14 15 व 16 मार्च को निर्धारित की गई है। नामांकन 22 फरवरी व नाम वापसी 25 फरवरी तक है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 08:13 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 08:13 PM (IST)
झारखंड पुलिस एसोसिएशन का चुनाव 15 मार्च को, चुनाव मंडल का हुआ गठन
झारखंड पुलिस एसोसिएशन का चुनाव 15 मार्च को, चुनाव मंडल का हुआ गठन

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड पुलिस एसोसिएशन के केंद्रीय पदाधिकारियों के लिए चुनाव 15 मार्च को होगा। इसके लिए चुनाव मंडल का गठन हो गया है। धनबाद के तोपचांची में केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में महाधिवेशन व चुनाव की तिथि 14, 15 व 16 मार्च को निर्धारित की गई है। इसके लिए नामांकन 22 फरवरी व नाम वापसी 25 फरवरी तक है। मतदान 15 मार्च को होना है। चुनाव मंडल में सात चुनाव पदाधिकारी हैं। उक्त चुनाव में डेलीगेट की संख्या करीब 1200 है। डेलीगेट की संख्या को देखते हुए चुनाव मंडल में सात चुनाव पदाधिकारियों के अलावा सात अन्य सहायक चुनाव पदाधिकारी का गठन किया गया है।

loksabha election banner

चुनाव मंडल में चुनाव पदाधिकारी

इंस्पेक्टर सत्येंद्र नारायण सिंह (सरायकेला), रामसौमित्र पंकज भूषण (गिरिडीह), दारोगा बीरेंद्र पासवान (पलामू), करीम अख्तर खान (बोकारो), संतोष कुमार (एटीएस), जमादार अशोक कुमार सिंह (जैप-10), अर्जुन राव (वायरलेस)।

सहायक चुनाव पदाधिकारी

पुलिस निरीक्षक अभय कुमार सिंह (रांची), केके झा (एसटीएफ), दारोगा ललन प्रसाद सिंह (रांची), करमपाल भगत (पलामू), राजेंद्र प्रसाद सिंह (जैप-7), जमादार कन्हैया कुमार गुप्ता (एसटीएफ) व रितलाल यादव (पलामू)।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.