पलामू में TSPC नक्सली गिरफ्तार, वार्ड पार्षद का पति समेत 2 सहयोगी हिरासत में Palamu News
Palamu News पलामू में पुलिस ने एक शीर्ष नक्सली को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके दो सहयोगी हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली गांव के एक घर में छिपे हुए हैं।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 10:43 AM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 10:45 AM (IST)
पलामू, जासं। पलामू जिला अंतर्गत छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र से पुलिस ने टीएसपीसी के नक्सली संगठन के शीर्ष नक्सली कुख्यात गिरेन्द्र गंझू को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार नगर पंचायत छत्तरपुर के बारा गांव में पूर्व नक्सली के घर पर मौजूदगी की सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय वार्ड पार्षद पति पंकज पासवान सहित दो अन्य व्यक्ति को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। छत्तरपुर थाना क्षेत्र के वीणा लॉज स्थित पूर्व माओवादी अनुराग पासवान के घर से सभी की गिरफ्तारी हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें