पुजारी को दान देने पर पुलिस ने महिला शिक्षिका को पीटा, मंत्री के ट्वीट के बाद मांगी माफी Ranchi News
Jharkhand News. दरअसल महिला शिक्षिका की पुलिसकर्मियों ने पिटाई की थी। इसके बाद अपमानित करते हुए थाने ले जाया गया था।
रांची, जासं। राजधानी रांची के रातू रोड स्थित गैलेक्सिया मॉल के समीप वाले मंदिर के पुजारी को दान देने के दौरान महिला शिक्षिका से पुलिस के उलझने के मामले में पुलिसकर्मियों को माफी मांगनी पड़ी है। इसके बाद मामला रफा-दफा हुआ। दरअसल, महिला शिक्षिका की पुलिसकर्मियों ने पिटाई की थी। इसके बाद अपमानित करते हुए थाने ले जाया गया था। पीछे से पहुंचे भाई द्वारा पुलिस कर्मियों के पास अपनी बात रखने पर महिला शिक्षिका को छोड़ा गया था। इस पर महिला शिक्षिका का कहना है कि पुलिस ने गलत तरीके से उनके ही खिलाफ बयानबाजी की है। बताते चलें कि इस मामले में पूर्व नगर विकास मंत्री सह रांची के विधायक सीपी सिंह ने ट्वीट कर रांची पुलिस पर कमेंट किया था। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर कोतवाली डीएसपी ने मामले की जांच की थी।