Jharkhand: अनुराग गुप्ता बने सीआइडी के नए एडीजी
Jharkhand कैडर के 1990 बैच के आइपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता को सीआइडी का एडीजी बनाया गया है। वे पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 01 Jun 2019 11:08 AM (IST)Updated: Sat, 01 Jun 2019 03:59 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड कैडर के 1990 बैच के आइपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता को सीआइडी का एडीजी बनाया गया है। वे पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इससे पूर्व एडीजी अनुराग गुप्ता विशेष शाखा के एडीजी थे। चुनाव अवधि तक उनका स्थानांतरण स्थानीय आयुक्त झारखंड भवन नई दिल्ली में किया गया था।
तब तक उनके स्थान पर सीआइडी के एडीजी अजय कुमार सिंह को विशेष शाखा का एडीजी बनाया गया था। अजय कुमार सिंह के पास ही सीआइडी का भी अतिरिक्त प्रभार था। दिल्ली से रांची लौटने के बाद अनुराग गुप्ता को सीआइडी का एडीजी बना दिया गया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें