Move to Jagran APP

अब चुन-चुनकर खोजे जाएंगे नक्सली, पुलिस व CRPF के निशाने पर एक करोड़ का इनामी अनल

Jharkhand. डीजीपी ने कोल्हान व रांची रेंज के चार जिलों के एसपी-डीआइजी के साथ समीक्षा बैठक की। सीआरपीएफ के साथ मिलकर फिर प्रभावी अभियान चलाने का निर्देश दिया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 04 Jan 2020 07:20 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jan 2020 07:20 PM (IST)
अब चुन-चुनकर खोजे जाएंगे नक्सली, पुलिस व CRPF के निशाने पर एक करोड़ का इनामी अनल
अब चुन-चुनकर खोजे जाएंगे नक्सली, पुलिस व CRPF के निशाने पर एक करोड़ का इनामी अनल

रांची, राज्य ब्यूरो। नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ठोस रणनीति के साथ एक बार फिर प्रभावी तरीके से अभियान शुरू करने जा रही है। चुनाव की थकान के बाद आराम कर तरोताजा होकर लौटे जवान अब नक्सलियों के किले को ध्वस्त करने को तैयार हैं। एक बार फिर इनामी नक्सलियों के गढ़ में पूरी ताकत के साथ घुसने को जवान तैयार हैं। निशाना एक करोड़ के इनामी सेंट्रल कमेटी सदस्य अनल दा, 15 लाख के इनामी रिजनल कमेटी सदस्य अमित मुंडा, दस लाख के इनामी जोनल कमांडर महाराज प्रमाणिक, कुख्यात पतिराम मांझी, विमल गोप आदि पर है और अब इनकी तलाश तेज होने जा रही है।

loksabha election banner

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कमल नयन चौबे ने शनिवार को सीआरपीएफ के आइजी राजकुमार मिश्रा, कोल्हान व रांची रेंज के डीआइजी, चाईबासा, सरायकेला-खरसांवा, खूंटी व रांची के एसएसपी-एसपी के साथ नक्सल गतिविधियों की समीक्षा बैठक की। यह बात सामने आई कि चुनाव के बाद स्थितियां बदलने के साथ ही नक्सल गतिविधियां भी बदली हैं।

जो बदलाव आया है, उसके अनुसार रणनीति बनाकर कारगर कार्रवाई की जानी है। सभी एसपी से लेकर थाना स्तर तक के पुलिसकर्मी चौकन्ना रहें, खुफिया सूत्रों के संपर्क में रहें, अपने गुप्तचर की मदद से नक्सलियों की गतिविधियों की जानकारी लेते रहें और उनके खिलाफ कारगर अभियान चलाएं। बदलते चुनौतियों को देखते हुए लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.