Move to Jagran APP

20 लाख गरीबों को पेट्रोल पर प्रति लीटर 25 रुपये की मिलेगी सब्सिडी

भाजपा वैट में कमी कर वाहवाही बटोर रही थी। लेकिन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के फैसले से उनके विरोधियों को झटका लगा है। झारखंड में लगभग 20 लाख गरीबों को पेट्रोल पर प्रति लीटर 25 रुपये की सब्सिडी मिलेगी।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Fri, 31 Dec 2021 11:26 AM (IST)Updated: Fri, 31 Dec 2021 11:26 AM (IST)
20 लाख गरीबों को पेट्रोल पर प्रति लीटर 25 रुपये की मिलेगी सब्सिडी
पेट्रोल से मिली झारखंड की सियासत को रफ्तार, पीछे छूटे हेमंत सोरेन के विरोधी

रांची (प्रदीप सिंह)। Jharkhand Petrol Diesel Price :  पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाने की राज्यव्यापी मांग के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पेट्रोल पर 25 रुपये की राहत देने की घोषणा कर देश भर की सुर्खियां बटोर ली है। एक झटके में उन्होंने इस लुभावने फैसले से अपने विरोधियों को पस्त कर दिया है। हेमंत सोरेन के इस मास्टर स्ट्रोक से विपक्षी खेमे में खलबली है। वजह इस बड़ी घोषणा से जुड़े राजनीतिक हितों को बताया जा रहा है।

loksabha election banner

लाभ उन्हें जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं

26 जनवरी से पूरे राज्य में प्रभावी होने वाली यह योजना न सिर्फ लोगों को महंगाई से फौरी तौर पर राहत दिलाएगी, बल्कि बड़े राजनीतिक हित भी साधेगी। लाभ उन 20 लाख राशनकार्डधारी परिवारों को मिलेगा, जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है।

मुख्य विपक्षी दल इस मास्टर स्ट्रोक से विचलित

मुख्य विपक्षी दल भाजपा हेमंत सरकार के इस मास्टर स्ट्रोक से विचलित है। भाजपा ने तंज कसते हुए योजना की व्यावहारिकता पर सवाल उठाए हैं। वैसे यह चर्चा जोरों पर है कि देश के अन्य गैर भाजपा शासित राज्य जल्द ही झारखंड की इस योजना का अनुसरण कर अपने राज्य में लागू कर सकते हैं।

कितने बीपीएल राशनकार्ड धारी हैं, जिनके पास अपना दोपहिया वाहन है : भाजपा

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने सवाल उठाया है कि महंगाई से राहत देने के नाम पर 'टर्म्स एंड कंडीशन्स अप्लाई' वाली पेट्रोल पर सब्सिडी योजना से कितनों को लाभ मिलने वाला है। कितने बीपीएल राशनकार्ड धारी हैं, जिनके पास अपना दोपहिया वाहन है। क्या वैट में कमी करके राज्य की संपूर्ण जनता को लाभ नहीं पहुंचाया जा सकता था?

भाजपा को गरीबों की चिंता नहीं है : झारखंड मुक्ति मोर्चा

उधर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय कहते हैं  कि भाजपा को गरीबों की चिंता नहीं है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कल्याणकारी योजनाएं लागू की है। भाजपा लोगों को भ्रम में डालने वाली पार्टी है। इन्हें कमजोर लोगों का जीवन स्तर उठाने की बातें पचती नहीं है। इन्हें सिर्फ अपनी राजनीति की चिंता है। झारखंड के लोगों ने भाजपा को नकार दिया है। भाजपा के नेताओं ने झारखंड को गर्त में धकेल दिया था। उन्हें प्रायश्चित करना चाहिए।

यह एक ऐतिहासिक फैसला है : कांग्रेस

मोर्चा की सहयोगी कांग्रेस ने कहा है कि यह एक ऐतिहासिक फैसला है। विधायक डा. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रति लीटर 25 रुपये सब्सिडी देने से महंगाई से राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का फैसला गरीबों के हित में है और इससे भाजपा बौखला गई है। भाजपा को गरीबों के हित की चिंता नहीं है। मुख्यमंत्री इस फैसले के लिए बधाई के पात्र हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.