अर्धकुंभ 2019 : प्रयागराज में आकर्षण का केंद्र बना झारखंड का पर्यटन मंडप
प्रयागराज अर्धकुंभ 2019 में श्रद्धालुओं के संगम में झारखंड के पवेलियन में ट्राइबल ज्वेलरी, टेराकोटा ज्वेलरी व जूट से निर्मित क्राफ्ट की धूम मची है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 02:07 PM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 02:07 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। कुंभ मेला, प्रयागराज में झारखंड का पर्यटन मंडप विशेष आकर्षण का केंद्र बना है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को प्रदेश परंपरा, संस्कृति और पर्यटन से संबंधित जानकारियां दी जा रही है। मंडप में आनेवाले श्रद्धालु सबसे अधिक दिलचस्पी झारखंड की ट्राइबल ज्वेलरी, टेराकोटा ज्वेलरी, जूट से निर्मित क्राफ्ट के साथ-साथ झारखंड के देवघर के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन श्रावणी मेले में ले रहे हैं।
मंडप के माध्यम से श्रद्धालुओं को बताया जा रहा है कि देवघर को देवताओं का घर कहा जाता है। यहां आनेवाले श्रद्धालुओं की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस वजह से इसे कामना लिंग भी कहा जाता है। यहां आने वाले श्रद्धालु सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर लगभग 100 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर महादेव को जलाभिषेक करते हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार कुंभ की ही तरह झारखंड भी भविष्य में श्रद्धालुओं का संगम श्रावणी मेला का आयोजन कर सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें