Move to Jagran APP

Jharkhand Panchayat Chunav: रांची के चार प्रखंडों की मतगणना जारी... 888 प्रत्याशियों की किस्मत फैसला... जानिए कौन चल रहा आगे

Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022 झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के प्रथम चरण की मतगणना शुरू हो चुकी है। रांची के चार प्रखंडों की मतगणना आज होनी है। प्रथम चरण में विभिन्न पदों के लिए 888 उम्मीदवार मैदान खड़े हैं। आज इन प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Tue, 17 May 2022 07:15 AM (IST)Updated: Tue, 17 May 2022 12:23 PM (IST)
Jharkhand Panchayat Chunav: रांची के चार प्रखंडों की मतगणना जारी... 888 प्रत्याशियों की किस्मत फैसला... जानिए कौन चल रहा आगे
Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022: रांची के चार प्रखंडों की मतगणना शुरू

जानिए रांची के किस प्रखंड में कौन कितने वोटों से चल रहा आगे

loksabha election banner

बुंडू प्रखंड (प्रथम चक्र में प्रत्याशियों को प्राप्त मत)

  • कलेश्वर मुंडा - 668
  • तारा लाल सिंह मुंडा - 354
  • परमेश्वरी सण्डिल - 1639
  • प्रदीप मुंडा - 1969
  • मंगल सिंह मुंडा - 310
  • अस्वीकृत मत- 313
  • कुल मत - 5223

राहे प्रखंड (जिला परिषद सदस्य को प्राप्त मत)

  • जवाहर लाल महतो - 208
  • ज्योति प्रसाद - 223
  • देवगुण महतो - 219
  • बादल कुमार महतो - 1629
  • रंग बहादुर महतो - 1903
  • रंगोवती देवी - 198
  • रज़िया खातून - 270
  • रेखा देवी - 89
  • विनोद कुमार महतो - 445
  • सुभाष चंद्र महतो - 319
  • हीरालाल महतो - 72
  • क्षेत्र मोहन महतो - 93
  • अस्वीकृत मत- 242
  • कुल मत - 5910

रांची, जासं। Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022 झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण की मतगणना शुरू हो चुकी है। रांची पंडरा बाजार में बनाए गए स्ट्रांग रूम में आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। प्रथम चरण में बुंडू, सोनाहातू, राहे और तमाड़ में मतदान की मतगणना होनी है। मतदान के लिए अलग-अलग काउंटिंग हॉल बनाए गए हैं।

मतगणना करते कर्मी।

पंडरा बाजार समिति में मजदूरों ने बैलट बॉक्स उठाने से किया इनकार, काउंटिंग प्रभावित

मजदूरों को सुबह से खाना नहीं मिलने के कारण अब बुंडू, तमाड़ सोनाहातु और राहे के दूसरे चरण के काउंटिंग को लेकर बैलट बॉक्स का उठाव नहीं कर रहे हैं। मजदूरों का कहना है कि सुबह से ही पंडरा बाजार समिति में बुला लिया गया है, इसके बाद प्रशासन द्वारा जो खाना उपलब्ध कराना था। वह अब तक मजदूरों को नहीं दिया गया है। ऐसे में दूसरे चरण का काउंटिंग का कार्य प्रभावित है। एक घंटे से काउंटिंग नहीं हो रहा है। उनका कहना है कि जब तक खाना नहीं दिया जाएगा तब तक बैलट बॉक्स नहीं उठाएंगे।

बता दें कि मतगणना कार्य में कुल 119 टेबल है। प्रखंडवार टेबल की संख्या निर्धारित की गई है। बु्ंडू में 21, तामड़ 49, सोनाहातू 28 और राहे में 21 टेबल मतगणना के लिए है। सभी टेबल पर तीन-तीन मतगणना कर्मी है। चुनावी परिणाम में सात जिला परिषद सदस्य, 65 पंचायत समिति सदस्य, 57 मुखिया और 648 वार्ड सदस्य पद के लिए खड़े उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है।

मैदान में खड़े उम्मीदवारों में मुखिया पद के लिए 251, वार्ड सदस्य पद के लिए 423, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 74 और जिला परिषद पद के लिए 43 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें आठ पंचायत समिति सदस्य और 425 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं।

मतगणना के दौरान सबसे पहले रिजल्ट वार्ड सदस्य और मुखिया के उम्मीदवारों का आएगा। इसके बाद पंचायत समिति के सदस्यों का मतगणना कार्य पूरा होते ही जिला परिषद के सदस्यों का रिजल्ट आएगा। वहीं, मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। निर्गत पास वालों को ही पंडरा बाजार में जाने की अनुमति दी गई है। संभावना जताई जा रही है पांच घंटे में चुनावी परिणाम आने की संभावना है।

दूसरे चरण को लेकर कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

दूसरे चरण के मतदान को लेकर इटकी, लापुंग और बेड़ों प्रखंड के मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। संत जॉन्स हाई स्कूल परिसर में फाइनल ट्रेनिंग देने से पूर्व यहीं दो बार पहले पीठासीन पदाधिकारी सहित प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान पदाधिकारी को ट्रेनिंग दी गई है। कांके, नगड़ी, इटकी, बेड़ो और लापुंग की कुल 82 पंचायतों में चुनाव होना है।19 मई को 1013 बूथों पर मतदान होगी। दूसरे चरण चुनाव में 9 जिला परिषद सदस्य, 102 पंचायत समिति सदस्य, 82 मुखिया और 1013 वार्ड सदस्यों का चुनाव होना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.