Jharkhand Panchayat Chunav Result: रामगढ़ में पहले चरण में विजेता प्रत्याशी की लिस्ट, देखें...
Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022 रामगढ़ जिले में झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के प्रथम चरण के दौरान हुए मतदान की मतगणना शुरू की हो गई है। इस मतगणना के बाद 672 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। विजेता प्रत्याशी की लिस्ट देखें...
रामगढ़ में मतगणना के बाद विजेता प्रत्याशी की लिस्ट, देखें...
-चितरपुर प्रखंड के मायल पंचायत से विजेता प्रत्याशी
- फिरोज अंसारी(मुखिया)- 861 मत
- वीणा देवी(समिति सदस्य)- 1289 मत
- तिलेश्वरी कुमारी(वार्ड तीन)
- रेहाना खातून, वार्ड सदस्य (वार्ड चार)
- सलमा खातून, वार्ड सदस्य (वार्ड छह)
- शबाना खातून, वार्ड सदस्य (वार्ड सात)
- संगीता देवी, (वार्ड नौ)
रामगढ़,संस। Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022 रामगढ़ जिले में झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के प्रथम चरण के दौरान तीन प्रखंडों में हुए मतदान को लेकर मंगलवार की सुबह आठ बजे से मतगणना की विधिवत प्रक्रिया रामगढ़ महाविद्यालय परिसर स्थित मतगणना कक्ष में शुरू की गई। सबसे पहले सुबह करीब 9.15 बजे से 565 वार्ड सदस्यों के चुनाव की गिनती शुरू कराई गई। प्रथम चरण में उत्तर पदों के लिए इसमें छह जिला परिषद सदस्य, 57 पद पंचायत समिति सदस्य, 44 पद मुखिया के तथा 565 पद वार्ड सदस्य के शामिल है। कुल 672 पदों के लिए मतगणना शुरू हुई है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच मतों की गिनती।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच सुबह करीब आठ बजे से विधिवत रूप से मतों की गिनती की प्रक्रिया शुरू की गई। मतगणना हॉल में किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। तीनों प्रखंड के लिए बने मतगणना हॉल में अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। जैसे-जैसे संबंधित पंचायत के मतगणना की सूचना जारी की जा रही है वैसे-वैसे संबंधित प्रत्याशी व उनके समर्थकों को हॉल के अंदर प्रवेश दिलाया जा रहा है। मतगणना के बीच मीडिया कर्मियों को भी हॉल के अंदर जाने की इजाजत नहीं है। मीडिया कर्मियों के लिए गेट के सामने की बैठने की व्यवस्था की गई है।
मतदान केन्द्र पर प्रत्याशी व उनके समर्थक।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी मतगणना की ले रहें जानकारी
इसी बीच जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा, सामान्य प्रेक्षक जय किशोर प्रसाद पहुंच गए हैं। अधिकारीद्वय मतगणना की प्रक्रिया की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ले रहे हैं। चितरपुर प्रखंड में मतदान के लिए कुल 13 टेबल लगाए गए हैं तो दुलमी में प्रखंड के लिए 14 तथा गोला प्रखंड क्षेत्र में मतगणना के लिए 17 टेबल लगाए गए हैं। जिनके माध्यम से मतों की गिनती कराई जा रही है।