Move to Jagran APP

झारखंड पंचायत चुनाव 2022: पलामू में शुरू हुई मतगणना, विजेता प्रत्याशी की लिस्ट, देखें...

Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022 पलामू जिले में झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के लिए प्रथम चरण में हुए मतदान की मतगणना शुरू हो चुकी है। कुल 1895 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा आज खुलेगा। विजेता प्रत्याशी की लिस्ट देखें...

By Sanjay KumarEdited By: Published: Tue, 17 May 2022 07:39 AM (IST)Updated: Tue, 17 May 2022 12:19 PM (IST)
Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022: पलामू में 1895 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

पलामू में मतगणना के बाद विजेता प्रत्याशी की लिस्ट, देखें...

loksabha election banner
  • हरिहरगंज की कूलहिया पंचायत से मुखिया पद के लिए नीतू कुमारी जीती।

मेदिनीनगर(पलामू), जासं। Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022 झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन, 2022 के लिए प्रथम चरण में हुए मतदान की मतगणना आज 17 मई 2022 आठ बजे से शुरू हो गई है। मतगणना को लेकर पलामू जिले में सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई थी। प्रथम चरण में 14 मई को पलामू के छह प्रखंडों में मतदान हुआ था। 62 पंचायतों में मुखिया, जिला परिषद सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि और वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 1895 प्रत्याशी मैदान में खड़े थे। इन सभी के भाग्य का पिटारा आज खुल जाएगा।

मतों की गणना हेतु सदर अनुमंडल के लिए कृषि उत्पादन बाजार समिति, बैरिया में मतगणना केंद्र बनाया गया है। यहां उंटारी रोड प्रखंड क्षेत्र में पड़े मतों की गणना हो रही है। मतों की गणना को लेकर यहां 14 टेबल बनाए गए हैं। वहीं छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र के प्रखंडों में हुए मतदान की मतगणना राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, छतरपुर परिसर में हो रही है। यहां पिपरा प्रखंड एवं हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर पड़े मतों की गणना हो रही है।

पिपरा प्रखंड के लिए 13 टेबल एवं हरिहरगंज प्रखंड के लिए 14 टेबल बनाए गए हैं। इसके साथ ही हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में पड़े मतों की गणना के लिए के लिए हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय परिसर को मतगणना केंद्र बनाया गया है। यहां हुसैनाबाद, मोहम्मदगंज एवं हैदरनगर प्रखंड में पड़े मतों की गणना हो रही है। मतों की गणना हेतु तीनों प्रखंडों के लिए अलग-अलग 14-14 टेबल बनाए गए हैं।

मतगणना को लेकर प्रशासन द्वारा एक टेबल पर 1 काउंटिंग सुपरवाइजर एवं 2 काउंटिंग असिस्टेंट लगाए गए हैं। बताया गया कि मतदान मतपत्र के माध्यम से हुआ है। ऐसे में पहले 50-50 मतपत्रों का बंडल बनाया गया है। इसके बाद मतों की गणना हो रही है। दिन के 10 बजे से परिणाम आने की उम्मीद है। मतगणना को लेकर मतगणना स्थल पर पुलिस बल, दंडाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराया जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.