Move to Jagran APP

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: हजारीबाग के पांच प्रखंडों की मतगणना जारी... देखिए- किसने किसको कितने वोट से हराया

Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022 झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के प्रथम चरण की मतगणना के लिए हजारीबाग के पांच प्रखंडों के 2545 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। मतगणना आज यानी शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हुई है।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Tue, 17 May 2022 07:52 AM (IST)Updated: Tue, 17 May 2022 05:24 PM (IST)
Jharkhand Panchayat Chunav 2022: हजारीबाग के पांच प्रखंडों की मतगणना जारी... देखिए- किसने किसको कितने वोट से हराया
Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022: हजारीबाग में 2545 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज

बरही प्रखंड

loksabha election banner

पद: वार्ड सदस्य

  • बेंदगी वार्ड नं -2 मनोज कुमार साव 116 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी सुरेंद्र साव से 2 मतों के अन्तर से विजयी।
  • बेंदगी वार्ड नं -3 फूलमतीया देवी 115 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी सरिता देवी को 21 मतों के अन्तर से विजयी।
  • बेंदगी वार्ड नं -5 पूनम देवी 92 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी सरयू भुईया से 33 मतों के अन्तर से विजयी।
  • बेंदगी वार्ड नं -6 सविता देवी 233 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी सविता देवी से 119 मतों के अन्तर से विजयी।
  • बेंदगी वार्ड नं -7 अशोक कुमार राणा 141 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी रेखा देवी से 31 मतों के अन्तर से विजयी।
  • बेंदगी वार्ड नं -9 सुनील कुमार यादव 122 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी निरंजन सिंह से 24 मतों के अन्तर से विजयी।
  • बेंदगी वार्ड नं -10 सुमन कुमारी 75 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी नेहा कुमारी से 34 मतों के अन्तर से विजयी।
  • दादपुर पंचायत में कांटे की टक्कर। मात्रा 3 वोट से जीते गंदौरी दाँगी। पहले स्थान गंदौरी को 772 वोट मिले। दूसरे स्थान पर रहे संजय यादव 768 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहे विकास यादव को 767 वोट मिले।
  • चौपारण के चोरदाह पंचायत से अर्चना हेमरोम (मुखिया), 84 वोट से जीती।

चौपारण के दैहर पंचायत से जीते

  • ब्रम्हदेव भुईयां (मुखिया)
  • मुकेश पासवान (पंसस), भाग-1
  • नेहा कुमारी (पंसस)- भाग-2

हजारीबाग, जासं। Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022 झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के प्रथम चरण के चुनाव के बाद गांव की सरकार के गठन के लिए मतों की गिनती शुरू हो गई है। प्रथम चरण में हजारीबाग के पांच प्रखंडों के 2545 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला हो जाएगा। मतगणना को लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के दिलों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो गई है। सुबह छह बजे से ही समर्थक और प्रत्याशी बाजार समिति की ओर पहुंचने लगे हैं। प्रथम चरण के हुए चुनाव में पंचायत सदस्य के लिए 1467, मुखिया के लिए 568, पंचायत समिति सदस्य के लिए 443 तथा जिला परिषद के लिए 67 प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया था।

मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी।

कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू

हजारीबाग में कड़ी सुरक्षा के बीच बाजार समिति में बनाए मतगणना केंद्र में पांच प्रखंडों चौपारण,बरही,पदमा,चलकुशा एवं बरकट्ठा के जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति के सदस्य, मुखिया पद एवं ग्राम पंचायत के सदस्य पद की काउंटिंग हो रही है।

चौपारण, बरही, बरकट्ठा, चलकुशा तथा पदमा के लिए 20-20 टेबल निर्धारित किए गए हैं। चौपारण के 324 मतदान केंद्रों में 17 चक्र, बरही के 263 मतदान केंद्रों की गिनती 14 चक्र, बरकट्ठा प्रखंड के 244 मतदान केंद्रों की गिनती 13 चक्र में, चलकुशा के 104 मतदान केंद्रों के मतों की गिनती छह चक्र में एवं पदमा प्रखंड के 113 मतदान केंद्रों के मतों की गिनती छह चक्र में संपन्न होनी है।

जिला परिषद के निर्वाची पदाधिकारी राकेश रोशन अपर समाहर्ता है। अपर समाहर्ता के सहयोग के लिए सहायक निर्वाचित पदाधिकारियों के 5 सदस्य है। इसके अलावा 330 कर्मियों को अलग-अलग मतगणना कार्य के लिए लगाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.