Move to Jagran APP

Jharkhand: रूस और जापान के दो नागरिक Underground, सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े... ALERT

Russia and Japan Citizens missing in Ranchi Jharkhand News झारखंड की राजधानी रांची में रूस व जापान के दो विदेशी नागरिक लापता हो गए हैं। इनकी वीजा की वैधता भी समाप्त हो चुकी है। इतना ही नहीं इथोपिया की एक महिला रांची में अवैध तरीके से रह रही है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 21 Mar 2021 12:50 AM (IST)Updated: Sun, 21 Mar 2021 02:23 PM (IST)
Jharkhand: रूस और जापान के दो नागरिक Underground, सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े... ALERT
Russia and Japan Citizens missing in Ranchi, Jharkhand News: रांची में दो विदेशी नागरिक लापता हो गए हैं।

रांची, [दिलीप कुमार]। Russia and Japan Citizens missing in Ranchi, Jharkhand News झारखंड की राजधानी रांची में रूस व जापान से आए दो विदेशी नागरिक रांची में लापता हो गए हैं। इनकी वीजा की वैधता भी समाप्त हो चुकी है। इतना ही नहीं, इथोपिया की एक महिला रांची में अवैध तरीके से रह रही है। यह जानकारी राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी गई राज्य में विदेशी नागरिकों की सूची में दी है। जिन दो विदेशी नागरिकों को लापता बताया गया है, उनमें जापान का योकी कोहाता और रूस के सेजोंग क्वोन हैं।

loksabha election banner

केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी गई विदेशी नागरिकों की सूची

जापानी नागरिक योकी कोहाता के वीजा की वैधता गत वर्ष 17 मई 2020 को ही समाप्त हो गई थी। जबकि, सेजोंग क्वोन के वीजा की वैधता 09 दिसंबर 2020 को समाप्त हुई थी। ये दोनों नागरिक कहां और किस हाल में है, इसकी जानकारी सरकार के पास नहीं है। राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को जो सूची सौंपी है, उसके अनुसार राज्य में कुल 31 विदेशी नागरिक रह रहे हैं।

रांची में अवैध तरीके से रह रही इथोपिया की एक महिला

इनमें रांची में 11, धनबाद में 13, बोकारो में तीन, हजारीबाग में तीन और गुमला में एक नागरिक शामिल हैं। रिपोर्ट में रांची में रहने वाली इथोपिया की एक महिला फातुमा सैनी येसुफ के बारे में बताया गया है कि वह रांची में 15 दिसंबर 2011 से अवैध तरीके से रह रही है। उसने अपना आधार कार्ड भी बनवा लिया है। उसके पासपोर्ट की वैधता 17 अक्टूबर 2016 को समाप्त हो गई थी, जबकि उसके वीजा की वैधता 14 दिसंबर 2011 को समाप्त हुई थी। धनबाद में रह रही एक विदेशी नागरिक नाहिदा बेगम ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन दिया है।

इनके वीजा की अवधि हो चुकी है समाप्त

  1. मोहम्मद अली नुमान (पाकिस्तान, 26 अक्टूबर 2015)
  2. मौमिता सेन गुप्ता (बांग्लादेश, 11 सितंबर 2019)
  3. सिलास चार्ल्स पॉल (यूएसए, 07 अक्टूबर 2020)
  4. फातुमा सैनी येसुफ (इथोपिया, 14 दिसंबर 2011)
  5. शमीमा सोहैल (18 दिसंबर 2020)
  6. शाबाना शरनावाल (03 अप्रैल 2019)
  7. नुरुलाह अखोंडजादा (22 नवंबर 2019)
  8. फरीदा खान (13 दिसंबर 2018)
  9. शबनम खान (13 मई 2019)
  10. समउल्लाह खान (22 नवंबर 2019)
  11. हरि राम अग्रवाल (बांग्लादेश)
  12. भगवती देवी (बांग्लादेश)
  13. अनीका रहमान (पाकिस्तान, 18 अक्टूबर 2014)
  14. तंजीम फातिमा (पाकिस्तान)
  15. श्यामला कुमार बोस (बांगलादेश)
  16. मार्क जे. डी बरौवर (बेल्जियम, 26 अगस्त 2019)

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.