Sonu Sood : अभिनेता सोनू सूद बोले- ब्रेड पकौड़ा के साथ एक्स्ट्रा चटनी फ्री में मिले तो आएंगे झारखंड
Jharkhand News लोगों की मदद करना पढ़ाई-लिखाई हो या रोजगार के लिए जो भी साधन हो सकता है उपलब्ध कराना यह सोनू सूद(Sonu Sood) करते रहते हैं। पूरे कोविड पीरियड(Covid Period) में उन्होंने जिस तरह लोगों की मदद की इससे उनकी छवि मसीहा वाली बनी।
रांची (जागरण संवाददाता) : Jharkhand News : लोगों की मदद करना, पढ़ाई-लिखाई हो या रोजगार के लिए जो भी साधन हो सकता है उपलब्ध कराना, यह सोनू सूद (Sonu Sood) करते रहते हैं। पूरे कोविड पीरियड (Covid Period) में उन्होंने जिस तरह लोगों की मदद की, इससे उनकी छवि मसीहा वाली बनी। हालांकि उनकी छवि केवल मददगार की नहीं, बल्कि वो अपने फॉलोअर्स के साथ हंसी-ठिठोली भी करते हैं। झारखंड के एक ही ट्वीटर होल्डर हैं विकास कुमार गुप्ता (Vikash Kumar Gupta)। प्रोफाइल में इन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता(Social Worker), युवाओं की आवाजा(Voice Of Youth), मानवतावादी(Humanist) लिखा है। विकास सोून सूद को लेकर प्राय: ट्वीट करते रहते हैं। उनके ट्वीट (Tweet) को सोनू सूद रिट्वीट (Retweet) भी करते हैं।
ट्वीट में लिखा है सोनू सूद फूड कार्नर
इसी तरह का एक ट्वीट विकास ने किया है। ट्वीट में लिखा है सोनू सूद फूड कार्नर। सोून सूद को टैग करते हुए उन्होंने एक तस्वीर डाली है। तस्वीर में फूड स्टाल की फोटो है।
तस्वीर रांची के कोकर की है। इसमें एक युवक दिख रहा है जिसके पीछे पोस्टर लगा है। पोस्टर पर सोनू सूद की तस्वीर है। लिखा है हीरो आफ द इयर। विजिट वंस अगेन।
विकास ने ट्वीट में लिखा- सर कब आ रहे हो खाने झारखंड
विकास ने ट्वीट में लिखा, सर कब आ रहे हो खाने झारखंड। इस पर सोनू ने लिखा...आऊंगा तब,
जब ब्रेड पकौड़ा के साथ एक्स्ट्रा चटनी फ्री में देगा। इस ट्वीट को 73 बार रिट्वीट किया गया। विकास गुप्ता के ट्वीट पर सोनू सूद तत्काल प्रतिक्रिया देते हैं। इसके पहले भी विकास के ट्वीट पर सोनू सूद जरूरतमंदों की मदद करते रहे हैं।
विकास गुप्ता के ही ट्वीट पर जरीडीह के एक बच्चे की मुंबई में की गई थी सर्जरी
विकास ने इससे पहले ट्वीट किया था कि बेरमो के कुरपनिया की रहनेवाली सपना और आकाश की आनलाइन पढ़ाई मोबाइल न होने की वजह से बाधित है। इस पर सोनू सूद फाउंडेशन ने सपना और आकाश को मोबाइल भेजवाया। विकास गुप्ता के ही ट्वीट पर जरीडीह के एक बच्चे की मुंबई में सर्जरी की गई थी।